ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे के खिलाफ मिली हार के बाद उन्होंने नेशनल टीम के साथ अपने लंबे सफर को खत्म करने का फैसला लिया। नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है, जिसके बाद इमोशनल होकर नेमार ने अपने संन्यास की घोषणा की।
हार के बाद भावुक हुए नेमार

ब्राजील जैसी मजबूत टीम के राउंड ऑफ 16 से बाहर हो जाएगी, ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। इस हार ने नेमार को भी गहरा झटका दिया है। मुकाबले में ब्राजील की ओर से एकमात्र गोल भी नेमार ने ही किया। एडिशनल समय में मिले पेनल्टी मौके को उन्होंने शानदार तरीके से गोल में बदला, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को हार से नहीं बचा सकी।
Neymar-‘मैंने अपनी पूरी कोशिश की’
मैच खत्म होने के बाद नेमार ने अपने इमोशन्स शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने टीम को जीत दिलाने के लिए हर मुमकीन कोशिश की, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि, “मैंने अपनी पूरी कोशिश की। मेरा सफर इसी मेटलाइफ स्टेडियम से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म भी हो रहा है। अब सब कुछ समाप्त हो चुका है।”
गौरतलब है कि नेमार ने 9 अगस्त 2010 को अमेरिका के खिलाफ इसी मेटलाइफ स्टेडियम में ब्राजील के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। इस वर्ल्ड कप में पिंडली की चोट की वजह से वो टीम के पांच मैचों में से सिर्फ दो मुकाबले ही खेल पाए। नॉर्वे के खिलाफ भी वो लंबे समय तक बेंच पर बैठे रहे और बाद में मैदान पर उतरकर पेनल्टी के जरिए गोल किया।
शानदार रहा अंतरराष्ट्रीय करियर

नेमार ब्राजील के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने 16 साल के इंटरनेशनल करियर में 130 मैच खेले, जिनमें 80 गोल करने के साथ 59 असिस्ट भी दर्ज किए। कई अहम मौकों पर उन्होंने अपने दम पर ब्राजील को जीत दिलाई और टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे।
अपने करियर के दौरान नेमार ने ब्राजील को रिप्रेजेंट करते हुए चार फीफा वर्ल्ड कप और दो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। वो साल 2012 के ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे, जबकि 2016 में ब्राजील को पहली बार ओलंपिक फुटबॉल का गोल्ड मेडल दिलाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उनके संन्यास के साथ ब्राजील फुटबॉल के एक यादगार चैप्टर का अब अंत होता दिखाई दिया है।


Download Android App
Download iOS App




