Fifa World Cup 2026: हालैंड के डबल स्ट्राइक से Norway ने Brazil को किया बाहर, Neymar का गोल भी नहीं आया काम

Summary :

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस हार के साथ ब्राजील का 2002 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। Brazil Journey Ends In Fifa: हालैंड ने दिखाया दम, बने जीत के सबसे बड़े हीरो इस मुकाबले में सभी की नजरें ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार और नॉर्वे के गोल मशीन एर्लिंग हालैंड पर थीं। दोनों खिलाड़ियों से उनकी-अपनी टीमों को बड़ी उम्मीदें…

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस हार के साथ ब्राजील का 2002 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया।

Brazil Journey Ends In Fifa: हालैंड ने दिखाया दम, बने जीत के सबसे बड़े हीरो

Haaland double Goal For Norway
Haaland double Goal For Norway (Source: Google)

इस मुकाबले में सभी की नजरें ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार और नॉर्वे के गोल मशीन एर्लिंग हालैंड पर थीं। दोनों खिलाड़ियों से उनकी-अपनी टीमों को बड़ी उम्मीदें थीं और आखिरकार मैच का फैसला भी इन्हीं के प्रदर्शन से हुआ।

पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। हालांकि दूसरे हाफ में एर्लिंग हालैंड ने अपना शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 79वें मिनट में नॉर्वे के लिए पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 90वें मिनट में उन्होंने एक और गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। हालैंड के इन दो गोलों ने ब्राजील के वापसी की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया।

नेमार ने उम्मीद जगाई, लेकिन जीत नहीं दिला सके

Neymar Struggle Against Norway
Neymar Struggle Against Norway (Source: Google)

मुकाबले के एडिशनल समय में नेमार ने ब्राजील के लिए एक गोल जरूर किया, जिससे स्कोर 2-1 हो गया। लेकिन उनकी ये कोशिश टीम को बराबरी दिलाने या मैच को आगे बढ़ाने के लिए पूरी नहीं रही। फिर आखिरकार ब्राजील को हार का सामना करना पड़ा और उसका सफर प्री-क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो गया।

यूरोपीय टीमों के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी

Brazil vs Norway FIFA World Cup 2026
Brazil vs Norway FIFA World Cup 2026 (Source: Google)

ब्राजील के लिए यह हार एक और कड़वी याद बन गई। 2002 में आखिरी बार विश्व कप जीतने के बाद से टीम नॉकआउट स्टेज में लगातार यूरोपीय टीमों के खिलाफ स्ट्रगल करती दिखाई दी है। साल 2026 में नॉर्वे से हारने से पहले 2022 के क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया, 2018 के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम, 2014 में जर्मनी और नीदरलैंड्स, 2010 के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स और 2006 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने ब्राजील को टूर्नामेंट से बाहर किया था। इस तरह 2002 के बाद से वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में ब्राजील को हर बार किसी न किसी यूरोपीय टीम के हाथों ही हार का सामना करना पड़ा है।

Read More: FIFA World Cup 2026: जल्द रिटायरमेंट लेने वाले हैं Cristiano Ronaldo?, बहन ने रिवील की डेट!

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।