FIFA World Cup 2026: जल्द रिटायरमेंट लेने वाले हैं Cristiano Ronaldo?, बहन ने रिवील की डेट!

Summary :

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और ऐतिहासिक अचीवमेंट अपने नाम कर ली। क्रोएशिया के खिलाफ खेले गए राउंड ऑफ 32 मुकाबले में मैदान पर उतरते ही वो फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए। इस मुकाबले में पुर्तगाल ने 2-1 से जीत दर्ज कर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। हालांकि मैच से पहले रोनाल्डो के आने वाले समय को लेकर चर्चा उस समय तेज हो गई, जब उनकी बहन कैटिया एवेरो ने उनके संन्यास को लेकर बड़ा सिंग्नल दिया। लेकिन मुकाबले के बाद…

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और ऐतिहासिक अचीवमेंट अपने नाम कर ली। क्रोएशिया के खिलाफ खेले गए राउंड ऑफ 32 मुकाबले में मैदान पर उतरते ही वो फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए। इस मुकाबले में पुर्तगाल ने 2-1 से जीत दर्ज कर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। हालांकि मैच से पहले रोनाल्डो के आने वाले समय को लेकर चर्चा उस समय तेज हो गई, जब उनकी बहन कैटिया एवेरो ने उनके संन्यास को लेकर बड़ा सिंग्नल दिया। लेकिन मुकाबले के बाद खुद रोनाल्डो ने इन अटकलों पर अपना रिएक्शन दिया।

रोनाल्डो की बहन ने दिया था संन्यास का संकेत

Cristiano Ronaldo's Sister leaks His retirement Date
Cristiano Ronaldo’s Sister leaks His retirement Date (Source: Google)

स्पोर्ट्सटीवी से बातचीत के दौरान कैटिया एवेरो ने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक यह वर्ल्ड कप रोनाल्डो का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। उन्होंने कहा कि, “जब तक रोनाल्डो मैदान पर हैं, उनके खेल का मज़ा लीजिए। आज नहीं तो बहुत जल्द वह फुटबॉल को अलविदा कह सकते हैं। मुझे लगता है कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप है।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के संन्यास को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

रोनाल्डो ने अफवाहों को किया खारिज

Cristiano Ronaldo On His Retirement Rumours
Cristiano Ronaldo On His Retirement Rumours (Source: Google)

क्रोएशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए रोनाल्डो ने साफ किया कि उन्होंने अभी संन्यास को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि, “फिलहाल यह मेरे लिए महत्वपूर्ण विषय नहीं है। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद मेरे पास इस बारे में सोचने के लिए पर्याप्त समय होगा। मैं अपने परिवार से चर्चा करने के बाद ही कोई निर्णय लूंगा।” रोनाल्डो ने आगे कहा कि, “मैं जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहता। जो भी निर्णय होगा, वह पूरी शांति और सोच-विचार के बाद लिया जाएगा। इस समय मेरी पूरी प्राथमिकता अपनी टीम की सफलता में योगदान देना है।”

2003 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू

Cristiano Ronaldo Debut News
Cristiano Ronaldo Debut News (Source: Google)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने साल 2003 में महज 18 साल की उम्र में पुर्तगाल की नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं। रोनाल्डो उन चुनिंदा तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने छह फीफा वर्ल्ड कप खेले हैं। इतना ही नहीं, वह वर्ल्ड कप के सभी छह सीज़न में गोल करने वाले दुनिया के इकलौते फुटबॉलर भी हैं। क्रोएशिया के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में भी उन्होंने एक गोल कर अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी। 41 साल के रोनाल्डो के भविष्य को लेकर अटकलें लगातार जारी हैं, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान पुर्तगाल को वर्ल्ड कप में आगे ले जाने पर है।

Read More: Virat Kohli के भतीजे आर्यवीर को मिली नई टीम, जानें कितने की लगी बोली और किसने खरीदा?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।