Stock Market Today 6 July 2026: भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी, Sensex 470 अंक चढ़ा

Summary :

Stock Market Today 6 July 2026 शेयर बाजार सोमवार, 6 जुलाई 2026 को को हरे निशान में खुला। आज सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 280 अंक, 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,044 और निफ्टी 76 अंक, 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,348 पर था।  खबर लिखते समय तक Sensex 480 अंको की उछाल और निफ्टी 140 अंको की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। डिफेंस शेयर में खरीददारी शुरुआती कारोबार में बाजार में डिफेंस शेयर में खरीददारी नजर आई है और सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके…

Stock Market Today 6 July 2026 शेयर बाजार सोमवार, 6 जुलाई 2026 को को हरे निशान में खुला। आज सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 280 अंक, 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,044 और निफ्टी 76 अंक, 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,348 पर था।  खबर लिखते समय तक Sensex 480 अंको की उछाल और निफ्टी 140 अंको की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था।

डिफेंस शेयर में खरीददारी

शुरुआती कारोबार में बाजार में डिफेंस शेयर में खरीददारी नजर आई है और सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी पीएसई, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी एनर्जी हरे निशान में थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में उछाल

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे। मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 51 अंक की मजबूती के साथ 62,241 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 22 अंक की कमजोरी के साथ 19,152 पर था।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

सेंसेक्स पैक में बीईएल, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एमएंडएम, एसबीआई, इटरनल, ट्रेंट, सन फार्मा और एचयूएल गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, टीसीएस, आईटीसी, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस लूजर्स थे।

वैश्विक बाजारों में उतार चढ़ाव

वैश्विक बाजारों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। टोक्यो, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे और शंघाई, हांगकांग हरे निशान में थे। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) शुक्रवार के सत्र में शुद्ध खरीदार थे। इस दौरान उन्होंने 1,355.33 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।