Somnath Inspired Baby Names: भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जिसकी हिंदू धर्म में काफी ज्यादा मान्यता है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति सावन के समय भगवान शिव के मंदिर में जाकर जल अर्पित करता है, उसके जीवन से सभी दुख दूर हो जाते हैं। इस सावन अगर आप भी अपने न्यू बॉर्न बेबी को शिव मंदिर से प्रेरित कोई प्यारा सा नाम देना चाहते हैं, तो आप उसके लिए इस लिस्ट से कोई प्यारा सा नाम सेलेक्ट कर सकते हैं। ऐसे में आइए यहां, नामों के साथ-साथ उनके खूबसूरत अर्थ भी देखते हैं।
सोमनाथ मंदिर से प्रेरित बच्चों के नाम

लड़कों के नाम
1. सोमनाथ (Somnath) – चंद्रमा के स्वामी, भगवान शिव
2. सोम (Som) – चंद्रमा, अमृत
3. सोमेश (Somesh) – भगवान शिव, चंद्रमा के शासक
4. सोमेश्वर (Someshwar) – चंद्रमा के स्वामी
5. सोमदेव (Somdev) – चंद्रमा के देवता
6. सोमेंद्र (Somendra) – चंद्र देव
7. सोमराज (Somraj) – चंद्रमा के राजा
8. सोमांशु (Somanshu) – चंद्रमा की किरण
9. सोमाकर (Somakar) – अमृत की खान, चंद्रमा
10. सोमन (Soman) – चंद्रमा
11. शिव (Shiv) – कल्याणकारी, भगवान शिव
12. शशांक (Shashank) – चंद्रमा
13. इंदु (Indu) – चंद्रमा
14. चंद्रेश (Chandresh) – चंद्रमा के स्वामी, शिव
15. रुद्र (Rudra) – शक्तिशाली, शिव का रूप
16. महादेव (Mahadev) – महान देवता, शिव
17. ईशान (Ishan) – शासक, भगवान शिव
18. सुधांशु (Sudhanshu) – चंद्रमा, अमृत बरसाने वाला
19. मयंक (Mayank) – चंद्रमा
20. हिमांशु (Himanshu) – चंद्रमा, शीतल किरणें
लड़कियों के नाम
21. सौम्या (Somya) – कोमल, शांत, चंद्रमा द्वारा आशीर्वादित
22. सोमी (Somi) – कोमल, शांत
23. सोमिका (Somika) – चंद्रमा जैसी, कोमल
24. सोमल (Somal) – चंद्रमा की किरणों की तरह कोमल और नाजुक
25. सोमप्रभा (Somaprabha) – चंद्रमा की चमक
26. सोमता (Somata) – अमृत, मिठास
27. इंदुमती (Indumati) – पूर्णिमा, शांत मन वाली व्यक्ति
28. चंद्रिका (Chandrika) – चांदनी
29. शिवानी (Shivani) – पार्वती, भगवान शिव की शक्ति
30. सुधा (Sudha) – अमृत, शुद्ध जल
31. ज्योत्स्ना (Jyotsna) – चांदनी
32. सोमा (Soma) – चंद्रमा की किरणें, मीठा रस
33. अनुमति (Anumati) – दिव्य चंद्र कला, पूर्णिमा का दिन
Also Read: नन्हें मेहमान के लिए ढूंढ रहे हैं ट्रेंडिंग नाम? यहां देखें संस्कृत के ये यूनिक और अर्थपूर्ण नाम


Download Android App
Download iOS App




