CM Rekha Gupta Tiranga Yatra: शिवरात्रि पर CM रेखा गुप्ता ने किया रुद्राभिषेक, विधानसभा परिसर में निकाली तिरंगा यात्रा

Summary :

सावन के पावन महीने और शिवरात्रि के दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार के साथ पूरी विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया।

सावन के पावन महीने और शिवरात्रि के दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार के साथ पूरी विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया। पूजा के दौरान दिल्ली समेत पूरे समाज की सुख-शांति की कामना भी की गई। पूजा के साथ ही आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली।

CM रेखा गुप्ता ने किया रुद्राभिषेक

सावन में शिवरात्रि के दिन पर महादेव के जल अर्पित करना और पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इसी मौके पर CM रेखा गुप्ता ने भी पूरी विधि के साथ पूजा-अर्चना करते हुए रुद्राभिषेक किया और  धार्मिक अनुष्ठान करके दिल्ली समेत पूरे देशवासियों के विकास के लिए कामना भी की।

तिरंगा भावनाओं से जुड़ा है

यह तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर समाप्त हुई। नेताओं ने इसे देश की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में निहित आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। डिप्टी स्पीकर और भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि तिरंगा यात्रा किसी न किसी तरह हमारे सम्मान, गरिमा और आत्म-सम्मान से जुड़ी है। तिरंगा केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं है। यह हमारी भावनाओं से जुड़ा है।

मंत्री आशीष सूद ने लोगों से की अपील

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए हम सब तिरंगे की छाया में देश और दिल्ली की सेवा करने का संकल्प लें। तिरंगा इस देश के सम्मान, गर्व और गौरव का प्रतीक है। मंत्री रविंदर इंद्रराज सिंह ने कहा कि आज, हम सिर्फ तिरंगा यात्रा नहीं निकाल रहे हैं। देश का हर नागरिक इससे जुड़ा है। प्रधानमंत्री ने योग दिवस से लेकर अन्य राष्ट्रीय अवसरों तक, विभिन्न कार्यक्रमों को पूरे देश के लिए कार्यक्रमों में बदल दिया है। तिरंगा हमारे दिलों में गहराई से बसा है और हमारे सम्मान, गर्व और गरिमा का प्रतीक है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।