जम्मू में देशभक्ति की लहर, जिला पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, SSP ने दिखाई हरी झंडी

Summary :

स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू जिले में देशभक्ति का माहौल है। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शहर से गांवों तक तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं, जो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रही हैं।

स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू जिले में पूरा देशभक्ति का माहौल है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहरों से लेकर गांवों तक तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं, जिनमें लोग पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इस रैली के जरिए लोगों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जम्मू जिला पुलिस ने शहर में एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया।

SSP ने रैली को दिखाई हरी झंडी

Tiranga Rally Jammu
Har Ghar Tiranga Campaign (Image- Social Media)

जिला पुलिस लाइन (DPL) जम्मू से एसएसपी जोगिंदर सिंह ने इस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने हाथों में तिरंगा थामकर शहर की सड़कों पर मार्च किया। इस कार्यक्रम में एसएसपी जम्मू के अलावा एसपी मुख्यालय, एसपी सिटी साउथ, डीएसपी डीएआर, एसडीपीओ सिटी ईस्ट, एसडीपीओ सिटी साउथ, सभी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी व जवान भी शामिल हुए।

कहां-कहां से गुजरी तिरंगा रैली?

Tiranga Rally Jammu
Jammu Police Rally (Image- Social Media)

यह रैली डीपीएल से शुरू होकर सतवारी, गांधी नगर और छन्नी हिम्मत जैसे प्रमुख इलाकों से गुजरी। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ना और अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना था।

स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज

एसएसपी जम्मू ने इस मौके पर कहा कि तिरंगा हमारी एकता और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों का मकसद लोगों के दिलों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जम्मू के स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और बाजारों में भी खास तैयारियां चल रही हैं, और हर तरफ देशभक्ति का रंग साफ नजर आ रहा है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।