वर्ल्ड कप 2027 के लिए 10 टीमें सीधे तौर पर क्वालिफाई कर चुकी हैं। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की होस्टिंग में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में रैंकिंग के जरिए भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने अपनी जगह पक्की कर ली है। लेकिन दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज इसी बीच मुश्किल में फंस गई है।
कैसा रहा वेस्ट इंडिज का इतिहास?

वेस्टइंडीज वो टीम रही है, जिसने एक समय पर ऐसा डॉमिनेंस दिखाया था कि हर टीम इनके आगे खेलने से पहले एक बार सोचती थी। लेकिन आज इसी टीम के ऐसे हालात हो गए हैं कि इसका क्वालिफाई करना भी काफी मुश्किल हो गया है। इस टीम ने 1975 और 1979 का वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया था। वो ऐसा समय था जब इस टीम में हर खिलाड़ी के स्टेट्स काफी बेहतरीन थे। अगर हम 1975 से लेकर 1995 की बात करें तो इस टाइम पीरियड में वेस्ट इंडिज़ ऐसी टीम थी, जिसनें सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर रखे थे।
अगर हम बात करें सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट, सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा सिक्सेज़ की तो इन सबमें वेस्ट इंडिज टीम का नाम सबसे आगे था। लेकिन फिर आखिर अचानक से ऐसा क्या हुआ कि इस टीम के लिए इन दिनों वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करना भी काफी मुश्किल हो गया। वेस्ट इंडिज़ ने साल 2023 में भी क्वालिफाई नहीं किया था, लेकिन इसके पीछे का कारण आखिर क्या है चलिए हम आपको बताते हैं।
आखिर क्या है वेस्ट इंडिज़ टीम के डाउनफॉल की वजह?

दरअसल वेस्ट इंडिज़ के हालात अब ऐसे हो चुके हैं कि वहां के सभी बेहतरीन प्लेयर्स रिटायरमेंट लेकर सिर्फ लीग क्रिकेट खेलना ही पसंद कर रहे हैं। क्योंकि वहां का मैनेजमेंट उन्हें उस हिसाब से सैलरी नहीं देता, जिस हिसाब से उन्हें देनी चाहिए। यही वजह है कि अब वहां पर जितने भी बेहतरीन प्लेयर्स थे वो रिटारमेंट ले रहे हैं। अगर कुछ समय पहले की बात करें तो निकोलस पूरन जो कि इस टीम के स्टार प्लेयर्स में से एक मानें जाते थे, वो भी रिटायरमेंट लेकर अब लीग क्रिकेट खेलना पसंद कर रहे हैं।
ऐसे में जब किसी टीम में अच्छे प्लेयर्स नही रहेंगे और हर कोई लीग खेलने के पीछे भागता रहेगा, तो आखिर किसी टीम में अच्छा परफॉर्म करने वाला कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। शायद इसी वजह से आज ये हालात हो गए हैं कि वेस्ट इंडिज़ को वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करना भी मुश्किल हो गया है। खैर अभी भी वेस्ट इंडिज़ के पास क्वालिफाई करने का एक मौका और है, क्योंकि अभी भी 4 स्पॉट खाली हैं और क्वालीफिकेशन मैचेज़ की शुरूआत जल्द ही होने वाली है।
क्यों नहीं कर पाई वेस्ट इंडिज़ की टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ICC ने क्वालीफिकेशन के लिए 30 सितंबर 2026 की कटऑफ डेट तय की थी। इस तारीख को वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमों को सीधे वर्ल्ड कप में जगह मिलनी थी। आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की सीरीज जीत के बाद उसकी सिचुएशन इतनी मजबूत हो गई है कि वेस्टइंडीज के पास 30 सितंबर से पहले उसे रैंकिंग में पीछे छोड़ने का मौका नहीं रहा। इसका सीधा मतलब है कि वेस्टइंडीज को अब 2027 वर्ल्ड कप में पहुंचने के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट का रास्ता अपनाना होगा। ऐसे में क्रिकेट इतिहास की इस दिग्गज टीम के लिए यह सच में काफी चिंता की बात है।
Read More: टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं Rohit Sharma, जानें ‘Rohit Sharma Show’ की पूरी डिटेल्स



Download Android App
Download iOS App




