Independence Day Recipes Ideas: स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है कहा जाता है कि इस दिन हमारा देश अंग्रेजों से आजाद हुआ था अगर आप भी इस खास मौके पर देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए अपने किचन में कुछ तिरंगे जैसा खाना बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी डिशेस के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं और स्वतंत्रता दिवस को और भी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं, तो चलिए, इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं ये टेस्टी डिश
1. तिरंगा पुलाव

तिरंगा पुलाव देखने में जितना ज्यादा अच्छा लगता है। खाने में उससे कई ज्यादा टेस्टी लगता है। इसे आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए पके हुए चावल में टमाटर की प्यूरी, लाल मिर्च और कद्दूकस की हुई गाजर मिलाकर बनाएं सफ़ेद चावल के लिए आप सादे बासमती चावल का इस्तेमाल करें। हरे चावल के लिए आप इसमें पालत की प्यूरी, हरी मिर्च और पिसा हुआ धनिया मिलाकर हल्का फ्राई करें। इसे एक प्लेट या कटोरे में सबसे नीचे हरा, बीच में सफ़ेद ओरे ऊपर केसरिया चावल रखकर सेट करें।
2. तिरंगा ढोकला

इसे आप कम तेल और सामग्री में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही ये काफी ज्यादा स्पंजी भी लगता है। इसे बनाने के लिए सूजी, दही, पालक प्यूरी और गाजर की प्यूरी और केसरिया पाउडर लें। अब सूजी और दही का बैटर बनाकर तीन हिस्सों में बाटें फिर एक में पालक पेस्ट, एक में गाजर पेस्ट मिलाएं और एक को सादा रखें ढोकला ट्रे में पहले हरी परत डालकर 3-4 मिनट स्टीम करें, फिर सफ़ेद परत डालकर स्टीम करें और लास्ट में केसरिया परत डालकर पूरा पका लें। ऊपर से कड़ी पत्ते का तड़का लगाएं।
3. तिरंगा सैंडविच

बच्चों के टिफिन या सुबह के नाश्ते के लिए यह सबसे आसान रेसिपी है, जो सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। कद्दूकस की हुई गाजर में थोड़ा सा मयोनीज़ या पनीर मिलाकर ब्रेड पर लगाएं। ब्रेड पर पनीर का स्लाइस या स्प्रैड लगाएं। धनिया-पुदीने की तीखी हरी चटनी ब्रेड पर लगाएं। तीनों ब्रेड स्लाइस को एक के ऊपर एक रखें और तिरछा काट लें। आपका तिरंगा सैंडविच बनाकर तैयार है।
4. तिरंगा लस्सी

गर्मी के मौसम में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए यह एक बहुत ही हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए गाढ़े दही में आम की प्यूरी या केसर मिलाकर ब्लैंड करें। अब गाढ़े दही में चीनी और इलायची डालकर ब्लैंड करें। खस का सिरफ या कीवी प्यूरी को थोड़े से दही के साथ मिलाएं। अब एक कांच के गिलास में सबसे नीचे खस की लेयर, बीच में सादी लस्सी और सबसे ऊपर मैंगो लस्सी डालें।
Also Read: सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाएं इन 4 पवित्र चीजों का भोग, हर मनोकामना होगी पूरी



Download Android App
Download iOS App




