Diwali Puja Sweet Ideas: इस दिवाली घर पर बनाएं ये आसान और लज़ीज़ मिठाइयां, मेहमान भी करेंगे तारीफ

Summary :

दिवाली का त्यौहार बिना मीठी चीज़ों के अधूरा लगता है। पूजा के समय भोग लगाने और मेहमानों का मुंह मीठा करने के लिए कुछ खास मिठाई होना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में हम आपको यहां कुछ आसान और लज़ीज़ मीठे के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप इस दिवाली पर आसानी से बना सकते हैं। ये मिठाइयां आपके घर के माहौल को और भी ज्यादा मीठा और खुशनुमा बना देती हैं, तो आइए, इस बार कुछ नया और टेस्टी ट्राई करते हैं। दिवाली पर बनाएं ये टेस्टी स्वीट्स 1. बादाम कतली काजू कतली की तरह ही बादाम कतली…

दिवाली का त्यौहार बिना मीठी चीज़ों के अधूरा लगता है। पूजा के समय भोग लगाने और मेहमानों का मुंह मीठा करने के लिए कुछ खास मिठाई होना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में हम आपको यहां कुछ आसान और लज़ीज़ मीठे के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप इस दिवाली पर आसानी से बना सकते हैं। ये मिठाइयां आपके घर के माहौल को और भी ज्यादा मीठा और खुशनुमा बना देती हैं, तो आइए, इस बार कुछ नया और टेस्टी ट्राई करते हैं।

दिवाली पर बनाएं ये टेस्टी स्वीट्स

1. बादाम कतली

Diwali Sweets Recipes
Diwali Sweets Recipes (Source: AI)

काजू कतली की तरह ही बादाम कतली भी बहुत टेस्टी और शाही मिठाई होती है। इसे बनाने के लिए बादाम को भिगोकर छील लें, पीस लें और चाशनी या मिल्क पाउडर के साथ मिलाकर इसे आसानी से बनाया जा सकता है। यह खाने में बेहद टेस्टी होती है और मेहमानों को भी खूब पसंद आती है।

2. आटे की पंजीरी

Festive Special Sweets
Festive Special Sweets (Source: google)

माता लक्ष्मी को पंजीरी का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे बनाने के लिए गेहूं के आटे को शुद्ध घी में भूना जाता है और उसमें पिसी हुई चीनी, मखाने और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं। यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है। सभी लोगों को यह प्रसाद बेहद पसंद होता है।

3. कलाकंद

Quick Diwali dessert ideas
Quick Diwali dessert ideas (Source: google)

दूध और पनीर या छेने से बनने वाली कलाकंद एक बेहद सॉफ्ट और मुंह में घुल जाने वाली मिठाई है। इसे घर पर कम सामग्री के साथ हलवाई जैसा बनाया जा सकता है, जो पूजा की थाली की शोभा बढ़ा देता है और घर आए लोगों को भी खूब पसंद आता है।

4. रोज कोकोनट लाडू

Diwali Puja Sweet Ideas
Diwali Puja Sweet Ideas (Source: google)

नार्मल नारियल के लड्डू में थोड़ा नयापन लाने के लिए इसमें गुलाब जल और थोड़ा सा गुलाबी रंग मिलाया जा सकता है। यह दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं और इनमें गुलाब की हल्की-हल्की खुशबू भी आती है।

Also Read: Paan Coconut Peda Recipe: दिवाली पर मेहमानों का मुंह कराएं मीठा, घर पर आसानी से बनाएं यह टेस्टी पान कोकोनट पेड़ा

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।