अगर आप भी इस साल दिवाली के दिन रात में कुछ स्पेशल खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको यहां कुछ डिनर आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। यह डिशेस ऐसी हैं, जो झटपट घर में बनकर तैयार हो जाती हैं। इस खास मौके पर पूजा के बाद एक बेहतरीन डिनर पार्टी करने का हर किसी का मन होता है। अगर आप सोच रहे हैं कि इस दिवाली डिनर में मेहमानों या परिवार के लिए क्या खास बनाया जाए, तो यहां कुछ टेस्टी डिनर आइडिया दिए गए हैं।
डिनर में बनाने के लिए टेस्टी डिशेस
1. शाही पनीर और मलाई कोफ्ता के साथ नान

दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर पनीर की डिश न हो, ऐसा तो खाने का मजा फीका हो जाता है। आप मलाईदार शाही पनीर या मुंह में घुल जाने वाले मलाई कोफ्ता बना सकते हैं। इसके साथ गरमा-गरम मक्खन वाली तंदूरी नान या लच्छा पराठा सर्व करें। यह डिनर को एकदम रेस्टोरेंट जैसा शाही लुक देता है।
2. दाल मखनी और जीरा राइस

दाल मखनी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। धीमी आंच पर बनाई गई गाढ़ी दाल मखनी और उसके ऊपर फ्रेश क्रीम का तड़का त्योहार की रौनक को और ज्यादा बढ़ा देता है। इसे खुशबूदार जीरा राइस या पुलाव के साथ सर्व करें। यह कॉम्बिनेशन हमेशा सभी को पसंद आता है।
3. गट्टा करी और बाटी

अगर आप इस बार कुछ हटकर और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो राजस्थानी खाना एक बेहतरीन ऑप्शन है। बेसन के सॉफ्ट गट्टों से बनी गट्टा करी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। इसे आप चूरमा और बाटी या फिर सिंपल फुल्का चपाती के साथ खा सकते हैं।
4. छोले-कुलचे या छोले-भटूरे

अगर आपके घर में दिवाली पर दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो छोले-कुलचे या छोले-भटूरे सबसे बेस्ट डिनर ऑप्शन हैं, तो स्ट्रीट-स्टाइल या पार्टी-स्टाइल छोले एक बेस्ट आइडिया है। तीखे और मसालेदार छोले के साथ फुने हुए भटूरे या सॉफ्ट कुलचे बेहद पसंद आते हैं। प्लेट में इसके साथ प्याज के लच्छे और हरी चटनी रखना न भूलें।


Download Android App
Download iOS App




