Sawan Shivratri ke Liye Bhog: कल यानी 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। यह दिन शिव भगवान के सभी भक्तों के लिए बेहद शुभ और खास होता है। इस दिन सभी भक्त भगवान भोलेनाथ के लिए पूरी श्रद्धा और भक्ति से पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि शिवरात्रि पर सच्चे मन से व्रत करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अगर आप भी इस सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव के लिए भोग बनाने सोच रहे हैं, तो ये 4 आसान और पवित्र प्रसाद सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आइए जानते हैं, वो भोग कौन-कौन से हैं।
सावन शिवरात्रि पर बनाएं ये 4 भोग
1. मखाने की खीर

भगवान शिव को दूध से बनी चीजें बेहद पसंद होती है। सावन शिवरात्रि पर मखाने की खीर बनाना सबसे अच्छा और आसान ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए दूध को अच्छे से उबाल लें, फिर इसमें घी में भुने मखाने और थोड़ी चीनी डाल दें। फिर इसके ऊपर से इलायची पाउडर और काजू-पिस्ता मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं। इस प्रसाद को व्रत में भी खाया जा सकता है।
2. सूजी या सिंघाड़ा आटा हलवा

शिव जी को हलवे का भोग काफी ज्यादा पसंद होता है। अगर आपका व्रत है, तो आप सिंघाड़े या कुट्टू के आटे का हलवा बना सकते हैं, लेकिन अगर आपका व्रत नहीं है और आप सिर्फ प्रसाद बनाना चाहते हैं, तो सूजी का हलवा बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए देसी घी में आटा या सूजी को हल्का भून लें, फिर इसमें चीनी और पानी या दूध डालकर अच्छे से चलाएं। लास्ट में सूखे मेवे डालकर भगवान को चढ़ाएं।
3. पंचामृत

सावन शिवरात्रि में पूजा और जलभिषेक के लिए प्रसाद में पंचामृत बनाना सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। भगवान शिव को पंचामृत काफी ज्यादा पसंद होता है। इसके बिना उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है। इसे बनाने के लिए गाय का कच्चा दूध, दही, देसी घी, शहद और चीनी को एक साथ मिलाकर पंचामृत बना लें, फिर इसमें तुलसी के पत्ते की जगह मखाना या चिरौंजी डालकर भोग लगाएं।
4. सफ़ेद बर्फी या पेड़ा

भगवान शिव को सफ़ेद रंग की चीज़ें काफी ज्यादा पसंद होती हैं, इसलिए सावन शिवरात्रि के दिन आप भोग लगाने के लिए खोया या दूध से मिठाई बना सकते हैं। सफ़ेद बर्फी या पेड़ा का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। आप बाजार से शुद्ध खोए की बर्फी ला सकते हैं या घर पर मावे और चीनी से घर पर कुछ ही मिनटों में इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं।



Download Android App
Download iOS App




