Lunch Box Ideas for Fasting Days: व्रत में ऑफिस या ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट हैं ये फलाहारी लंच आइडियाज, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Summary :

यह आर्टिकल व्रत के दौरान ऑफिस या बाहर जाते समय दोपहर के भोजन के लिए कुछ स्वस्थ और ऊर्जावान ऑप्शन के बारे में जानकारी देता है। यह उन लोगों के लिए है जिन्हें व्रत के समय पेट भरा रखने और पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करने में परेशानी होती है। लेख में सुझाए गए लंच आइडियाज़ हैं साबूदाना थालीपीठ या चीला बनाने के लिए साबूदाने, उबले आलू, हरी मिर्च, धनिया और राजगीरा आटे का इस्तेमाल किया जाता है।

व्रत के समय अगर आप भी ऑफिस वर्क के लिए या फिर कहीं बाहर जा रहे हैं, तो ये लंच आइडियाज आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। व्रत के समय लोगों को समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या खाया जाए जिससे हमारा पेट भरा रहे और हम पूरे दिन एनर्जेटिक भी महसूस करें। इस दौरान नार्मल खाना तो खा नहीं सकते हैं, इसलिए लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप व्रत के समय लंच में बनाकर ले जा सकते हैं।

व्रत में खाने के लिए बेस्ट हैं ये हेल्दी फूड्स

1. साबूदाना थालीपीठ या चीला

 

 Fasting Foods for Lunch
Fasting Foods for Lunch (Source: Social Media)

साबूदाना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप व्रत के दौरान इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको काफी ज्यादा एनर्जी मिलती है। अगर आप भी हर बार व्रत में साबूदाना की खिचड़ी खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो इसका थालीपीठ बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए भीगे साबूदाने, उबले आलू, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और राजगीरा आटा मिलाकर इसका डो बना लें। अब एक पैन पर घी गर्म करें और इसकी टिक्की या चीला बनाकर तैयार करें और खाएं।

2. शकरकंद की चाट

 Best Lunch Ideas
Best Lunch Ideas (Source: Social Media)

शकरकंद में फाइबर और नेचुरल शुगर पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख नहीं लगती है। इसे बनाने के लिए शकरकंद को उबालकर छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसमें भुना हुआ जीरा, सेंधा नमक, काली मिर्च, हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिक्स करें। इसे और ज्यादा टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए इसमें मूंगफली या अनार के दाने मिलाएं।

3. राजगीरा की पूड़ी और कद्दू की सब्जी

 Lunch Box Ideas for Fasting Days
Lunch Box Ideas for Fasting Days (Source: Social Media)

राजगीरा में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो व्रत के दौरान हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए राजगीरे के आटे में थोड़ा सा आलू मिलाकर आटा गुंथे और पूरियां तलें। कद्दू को जीरा, हरी मिर्च और सेंधा नमक के साथ घी में छौंककर सूखी सब्जी बनाएं और व्रत में इसका सेवन करें।

4. फलाहारी पनीर टिक्का या भुना हुआ पनीर

Lunch Box Ideas for Fasting Days
Lunch Box Ideas for Fasting Days (Source: Social Media)

अगर आप एनर्जी के साथ-साथ पेट को भी लंबे समय तक भरा हुआ रखना चाहते हैं, तो पनीर को व्रत में खाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाने के लिए पनीर के टुकड़े को सेंधा नमक, काली मिर्च, भुने जीरे और गाढ़े दही के मिश्रण में मैरीनेट करें। फिर एक पैन में घी लगाकर पनीर के टुकड़े को दोनों तरफ सेंक लें। और इसे व्रत में खाएं।

Also Read: Fruit Smoothies for Fasting: व्रत में नहीं होगी कमजोरी और थकान, ट्राई करें ये 4 क्विक और एनर्जी देने वाली स्मूदीज

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।