Fruit Smoothies for Fasting: व्रत में नहीं होगी कमजोरी और थकान, ट्राई करें ये 4 क्विक और एनर्जी देने वाली स्मूदीज

Summary :

व्रत के दौरान सही खान-पान न होने के कारण होने वाली थकान और कमजोरी से बचने के लिए फलों और दूध से बनी स्मूदी एक अच्छा ऑप्शन है। ये न केवल तुरंत देता हैं, बल्कि पेट को लंबे समय तक भरा भी रखता है। आर्टिकल में व्रत के लिए चार टेस्टी और हेल्दी स्मूदीज़ का ज़िक्र किया गया है इसे बनाने के लिए केला और खजूर का इस्तेमाल किया जाता है। यह दिनभर शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में सहायक है, जिसमें केला, खजूर, ठंडा दूध और भीगे बादाम का इस्तेमाल होता है।

व्रत के समय सही खान-पान न होने के कारण बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है, इसलिए व्रत में लोगों को ऐसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए, जिससे उन्हें फुल एनर्जी मिले ऐसे में फलों और दूध से बनी स्मूदी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसे खाने से न सिर्फ एनर्जी मिलती है, बल्कि पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। अगर आप भी व्रत में फलों से इसे बनाते हैं, तो आपको भरपूर ताकत मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं व्रत के दौरान कौन-कौन स्मूदी का सेवन किया जा सकता है।

व्रत में बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी स्मूदी

1. केला और खजूर स्मूदी

 Sawan Vrat Smoothies
Sawan Vrat Smoothies (Source: Social Media)

केला और खजूर को सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप व्रत में दोनों चीज़ों की स्मूदी बनाकर पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। इसे बनाने के लिए केला, खजूर, ठंडा दूध, भीगे बादाम को मिक्चर में डालकर इसका स्मूद सा पेस्ट बना लें और व्रत में इसका सेवन करें।

2. सेब और दालचीनी स्मूदी

 Tasty Smoothies for Fasting
Tasty Smoothies for Fasting (Source: Social Media)

ये स्मूदी न सिर्फ पीने में टेस्टी होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। व्रत में इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसे बनाने के लिए कटा हुआ सेब, दही या दूध, शहद और दालचीनी पाउडर को एक साथ मिक्सी में डालकर इसका स्मूदी बनाकर पिएं।

3. पपीता और नारियल स्मूदी

 Fruit Smoothies for Fasting
Fruit Smoothies for Fasting (Source: Social Media)

अगर आपको भी व्रत में एसिडिटी या पेट में भारीपन महसूस होता है, तो पपीता और नारियल से बनी ये हल्की स्मूदी आपके पेट को ठंडा रखने में काफी मदद करेगी। इसे बनाने के लिए पका पपीता, ताजा नारियल पानी और नींबू का रस मिक्सी में डालकर उसका स्मूदी बनाएं और उसका सेवन करें।

4. मिक्स्ड बेरी या अनार, स्ट्राबेरी

 Sawan Vrat Smoothies
Sawan Vrat Smoothies (Source: Social Media)

व्रत के समय कुछ मीठा और खट्टा खाने की क्रेविंग बहुत ज्यादा होती है, इसलिए ये स्मूदी आपके लिए बेट ऑप्शन हो सकती है इसे पीने से काफी ज्यादा एनर्जेटिक और रिफ्रेशिंग महसूस होता है। इसे बनाने के लिए अनार के दाने या स्ट्राबेरी, दही, मिश्री पाउडर या शहद को एक साथ मिक्सी में पीसकर तुरंत इसका सेवन करें।

Also Read: Natural Energy Drinks at Home: बिना चीनी और केमिकल के पाएं इंस्टेंट एनर्जी, ये 4 घरेलू ड्रिंक्स आपको रखेंगी सेहतमंद

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।