Natural Energy Drinks at Home: बिना चीनी और केमिकल के पाएं इंस्टेंट एनर्जी, ये 4 घरेलू ड्रिंक्स आपको रखेंगी सेहतमंद

Summary :

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में थकान और कमजोरी आम है, और लोग अक्सर बाजार के चीनी व केमिकल वाले ड्रिंक्स पर निर्भर रहते हैं। इसके बजाय, यह लेख घर पर तैयार किए जा सकने वाले कुछ प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक एनर्जी ड्रिंक्स के बारे में बताता है सत्तू का शरबत प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर, यह शरीर को ऊर्जा देता है, पेट को लंबे समय तक भरा और ठंडा रखता है।

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में दिनभर एनर्जेटिक रहना बहुत ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि समय कम होने के कारण लोग अपनी बॉडी पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जब आप गर्मी या बारिश के मौसम में अपने शरीर का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में कई लोग ऐसे होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने के लिए बाजार में मिलने वाले ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद चीनी और केमिकल शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप भी फ्रेश और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो आज हम आपको घर पर बनी कुछ ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप पी सकते हैं।

Natural Energy के लिए बेस्ट ड्रिंक्स

1. सत्तू का शरबत

 Energy Drinks at Home
Energy Drinks at Home (Source: Social Media)

सत्तू को सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है गर्मी या बारिश के मौसम में अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और आयरन शरीर को एनर्जी देते हैं इसे बनाने के लिए सत्तू, ठंडा पानी, नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर काला नमक मिलकर इसका सेवन करें ये पेट को लंबे समय तक भरा और ठंडा रखता है।

2. नींबू, शहद, अदरक

 Natural Energy Drinks at Home
Natural Energy Drinks at Home (Source: Social Media)

इन तीनों चीज़ों में काफी अच्छे गुण पाए जाते हैं। बारिश के मौसम में अगर आप रोजाना इस ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसे बनाने के लिए हल्का गर्म पानी, शहद, आधा नींबू और आधा चम्मच अदरक रस मिलकर इसका सेवन करें। इससे पाचन बेहतर रहता है और शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन C भी मिलता है।

3. नारियल पानी और चिया सीड्स

 Natural Energy Drinks at Home
Natural Energy Drinks at Home (Source: Social Media)

नारियल पानी पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश नारियल पानी, और भीगे हुए चिया सीड्स लें। फिर इसे मिक्स करके इसका सेवन करें। इसे रोजाना पीने से थकान नहीं होती है और शरीर में पानी की मात्रा भी भरपूर होती है।

4. तरबूज और पुदीने का जूस

 Energy Drinks at Home
Energy Drinks at Home (Source: Social Media)

तरबूज में 90% पानी पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप डेली इस जूस का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां, काला नमक और नींबू का रस इन सभी चीज़ों को मिक्स करें और इसका सेवन करें। इससे पेट को ठंडक मिलती है और हड्डियों को मजबूती मिलती है।

Also Read: Smoothie for Good Health: मानसून में रहें फिट और एनर्जेटिक, डाइट में शामिल करें ये 4 टेस्टी और हेल्दी स्मूदीज़

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।