Mulank 4 Marriage Compatibility: मूलांक 4 वालों की Love Life का सबसे बड़ा राज! सिर्फ इन्हीं 4 अंकों के साथ टिकती है इनकी शादी

Summary :

जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। ये राहु के प्रभाव में व्यावहारिक, कुछ जिद्दी, राजनीति में रुचि रखने वाले और योजनाबद्ध तरीके से काम करने वाले होते हैं। ये धनवान होते हैं और प्यार व रिश्तों में बहुत वफादार और भरोसेमंद होते हैं, दिखावटी रोमांस के बजाय सच्चाई और सम्मान को महत्व देते हैं।

Mulank 4 Marriage Compatibility: शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का एक मजबूत रिश्ता भी होता है। जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझते हैं और आपस में अच्छा तालमेल बिठाते हैं, तो यह बंधन और भी गहरा हो जाता है। हिंदू धर्म में शादी से पहले कुंडली मिलाने की परंपरा को बहुत जरूरी माना गया है। ऐसे ही न्यूमरोलॉजी यानी कि अंक ज्योतिष भी वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है। 1 से लेकर 9 तक के हर एक मूलांक की अपनी खास आदतें, खूबियां और कमियां होती हैं, जो दूसरे मूलांकों से बिल्कुल अलग होती हैं। ऐसा माना जाता है कि हर एक नंबर का दूसरे नंबर के साथ एक खास और अलग तरह का कनेक्शन होता है।

जब बात शादी-ब्याह की आती है, तो हर नंबर दूसरे नंबर के साथ पूरी तरह फिट नहीं बैठता। कई बार गलत पार्टनर चुनने से रिश्तों में दरार आने या शादी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपका मूलांक 2 है, तो आइए जानें कि आपको कौन से मूलांक वाले लोगों के साथ शादी (Mulank 4 kis Mulank se Shadi Kare) करनी चाहिए।

कैसे होते हैं मूलांक 4 वाले लोग?

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस अंक का स्वामी राहु ग्रह है। मूलांक 4 वाले लोग काफी प्रैक्टिकल और थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। राजनीति के क्षेत्र से भी इनकी काफी रुची होती है। ये हर काम बहुत सोच-समझकर योजना बनाकर करते हैं, राहु की कृपा से इन्हें खूब धन-दौलत भी मिलती है। प्यार और रिश्तों के मामले में ये बहुत वफादार और भरोसेमंद होते हैं। इन्हें दिखावटी रोमांस पसंद नहीं होता, ये रिश्ते में सच्चाई और सम्मान को ज्यादा अहमियत देते हैं।

मूलांक 4 और मूलांक 1

Mulank 4 Life Partner Compatibility
Mulank 4 Life Partner Compatibility (Magnific)
मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है, जो लीडरशिप और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं। मूलांक 1 और 4 की जोड़ी काफी मजबूत साबित होती है। जहां मूलांक 1 वाले लोग आगे बढ़कर राह दिखाते हैं, वहीं मूलांक 4 वाले कड़ी मेहनत और सही प्लानिंग से काम पूरा करते हैं। थोड़े मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी समझ से यह रिश्ता बेहद सफल रहता है।

मूलांक 4 और मूलांक 4

जब दोनों ही पार्टनर मूलांक 4 के हों, तो दोनों ही प्रैक्टिकल, मेहनती और ईमानदार होते हैं। एक जैसा स्वभाव होने के कारण कभी-कभी दोनों के विचारों में टकराव आ सकती है। अगर दोनों एक दूसरे को समझने लगें और एक दूसरे का साथ दें, तो यह जोड़ी बहुत मजबूत और टिकाऊ बनती है।

मूलांक 4 और मूलांक 6

Mulank 4 Marriage Compatibility
Mulank 4 Marriage Compatibility (Magnific)
मूलांक 6 का स्वामी शुक्र है, जो प्यार, सुंदरता और आकर्षण का प्रतीक है। यह एक बहुत ही बैलेंस्ड जोड़ी मानी जाती है। जहां मूलांक 4 वाले डिसिप्लिन और मेहनत पसंद करते हैं, वहीं मूलांक 6 वाले शांत और रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। दोनों एक दूसरे की कमियों को पूरा करते हैं और मिलकर एक बेहद खुशहाल जिंदगी बिताते हैं।

मूलांक 4 और मूलांक 8

मूलांक 8 का स्वामी शनि है, जो धैर्य, अनुशासन और कड़ी मेहनत के प्रतीक माने जाते हैं। इन दोनों मूलांक के लोगों के बीच सोच और मन का गहरा जुड़ाव होता है। दोनों ही अपने लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। यह जोड़ी एक दूसरे के साथ मिलकर जीवन में बहुत बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।