Mulank 3 Marriage Compatibility: शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का एक मजबूत रिश्ता भी होता है। जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझते हैं और आपस में अच्छा तालमेल बिठाते हैं, तो यह बंधन और भी गहरा हो जाता है। हिंदू धर्म में शादी से पहले कुंडली मिलाने की परंपरा को बहुत जरूरी माना गया है। ऐसे ही न्यूमरोलॉजी यानी कि अंक ज्योतिष भी वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है। 1 से लेकर 9 तक के हर एक मूलांक की अपनी खास आदतें, खूबियां और कमियां होती हैं, जो दूसरे मूलांकों से बिल्कुल अलग होती हैं। ऐसा माना जाता है कि हर एक नंबर का दूसरे नंबर के साथ एक खास और अलग तरह का कनेक्शन होता है।
जब बात शादी-ब्याह की आती है, तो हर नंबर दूसरे नंबर के साथ पूरी तरह फिट नहीं बैठता। कई बार गलत पार्टनर चुनने से रिश्तों में दरार आने या शादी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपका मूलांक 2 है, तो आइए जानें कि आपको कौन से मूलांक वाले लोगों के साथ शादी (Mulank 3 kis Mulank se Shadi Kare) करनी चाहिए।
कैसे होते हैं मूलांक 3 वाले लोग?
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है। न्यूमरोलॉजी के हिसाब से इस मूलांक के स्वामी ग्रह बृहस्पति (गुरु) होते हैं। गुरु ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये बड़े-बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत भी करते हैं। ये लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं और इनमें लीडरशिप स्किल्स भी होती हैं। ये लोग रिश्तों में ये ईमानदारी, समझदारी और सम्मान को सबसे ऊपर रखते हैं। इन्हें ऐसा पार्टनर पसंद आता है जो इनके फैसलों की परवाह करे और इन्हें समझे।
मूलांक 3 के साथ मूलांक 1 की जोड़ी

मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं, जो लीडरशिप और आत्मविश्वास के प्रतीक माने जाते हैं। मूलांक 3 और 1 की जोड़ी बहुत ही दमदार और पावरफुल होती है। दोनों ही लोग जीवन में आगे बढ़ने की चाह रखते हैं और खुद पर निर्भर रहते हैं, जिससे इनका रिश्ता बहुत मजबूत बनता है। हालांकि, दोनों ही अपने विचारों को लेकर काफी पक्के होते हैं, दोनों का घमंड कभी-कभी रिश्ते में दरारें ला सकता है। अगर ये दोनों एक-दूसरे को समझें और एक दूसरे का सम्मान करें, तो यह जोड़ी कमाल कर सकती है।
मूलांक 3 के साथ मूलांक 2 की जोड़ी
मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो प्यार, इमोशन और शांत स्वभाव को दिखाता है। मूलांक 3 वाले जहां दिमाग और प्रैक्टिकल सोच से काम लेते हैं, वहीं मूलांक 2 वाले दिल से सोचने वाले और शांत होते हैं। इसी वजह से इनका रिश्ता बहुत ही बैलेंस्ड और प्यारा बना रहता है। मूलांक 2 का शांत व्यवहार मूलांक 3 के सख्त स्वभाव को संभाल लेता है, जिससे रिश्ते में हमेशा टिकाऊपन रहता है।
मूलांक 3 के साथ मूलांक 5 की जोड़ी

मूलांक 5 के स्वामी बुध हैं, जो अच्छी कम्यूनिकेशन, बुद्धिमानी और हंसमुख स्वभाव का प्रतीक है। मूलांक 3 और 5 के लोग एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझते हैं, क्योंकि दोनों ही बुद्धिमान और लोगों से घुलने-मिलने वाले होते हैं। इनकी सोच और समझ आपस में बहुत मिलती है, जिसकी वजह से इनका रिश्ता लंबे समय तक खुशहाल बना रहता है।


Download Android App
Download iOS App




