Mulank 2 Marriage Compatibility: शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का एक मजबूत रिश्ता भी होता है। जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझते हैं और आपस में अच्छा तालमेल बिठाते हैं, तो यह बंधन और भी गहरा हो जाता है। हिंदू धर्म में शादी से पहले कुंडली मिलाने की परंपरा को बहुत जरूरी माना गया है। ऐसे ही न्यूमरोलॉजी यानी कि अंक ज्योतिष भी वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है। 1 से लेकर 9 तक के हर एक मूलांक की अपनी खास आदतें, खूबियां और कमियां होती हैं, जो दूसरे मूलांकों से बिल्कुल अलग होती हैं। ऐसा माना जाता है कि हर एक नंबर का दूसरे नंबर के साथ एक खास और अलग तरह का कनेक्शन होता है।
जब बात शादी-ब्याह की आती है, तो हर नंबर दूसरे नंबर के साथ पूरी तरह फिट नहीं बैठता। कई बार गलत पार्टनर चुनने से रिश्तों में दरार आने या शादी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपका मूलांक 2 है, तो आइए जानें कि आपको कौन से मूलांक वाले लोगों के साथ शादी (Mulank 2 kis Mulank se Shadi Kare) करनी चाहिए।
किसके साथ जमेगी मूलांक 2 की जोड़ी (Mulank 2 Life Partner Compatibility)

मूलांक 1 के साथ मूलांक 2
मूलांक 1 का मालिक सूर्य है, जो लीडरशिप और आगे बढ़ने की ताकत देता है। वहीं मूलांक 2 का मालिक चंद्रमा है, जो इन्हें शांत और इमोशनल स्वभाव देता है। अलग स्वभाव होने के बाद भी ये दोनों एक-दूसरे के लिए बहुत अच्छेलाइफ पार्टनर साबित होते हैं। मूलांक 1 वालों में बहुत आत्मविश्वास होता है और मूलांक 2 वाले उनका पूरा साथ निभाते हैं। इसलिए साथ मिलकर ये एक सफल और खुशहाल जीवन जीते हैं।
मूलांक 2 के साथ मूलांक 2
इस जोड़ी के दोनों ही लोग बहुत इमोशनल, सेंसिटिव और क्रिएटिव होते हैं। इस वजह से ये एक-दूसरे की भावनाओं को बहुत अच्छे से समझते हैं। हालांकि, कभी-कभी दोनों का ज्यादा भावुक होना रिश्ते में दिक्कतें भी ला सकता है, लेकिन अगर ये सही तालमेल बनाकर चलें तो इनका रिश्ता बहुत पक्का होता है।
मूलांक 2 के साथ मूलांक 4
मूलांक 4 वाले लोग नियम से चलने वाले, मेहनती और प्रैक्टिकल होते हैं। जहां मूलांक 2 वाले लोग भावनाओं और कल्पनाओं में जीते हैं, वहीं मूलांक 4 वाले हकीकत को देखते हैं। यह फर्क ही दोनों को एक-दूसरे के करीब लाता है और इनका रिश्ता लंबे समय तक टिकता है।
मूलांक 2 के साथ मूलांक 7
मूलांक 2 और 7 की के बीच बहुत गहरा इमोशनल जुड़ाव होता है। मूलांक 2 का मालिक चंद्रमा और 7 का मालिक केतु है। कभी-कभार बातचीत कम होने से थोड़ी गलतफहमी हो सकती है, लेकिन ये उसे जल्दी ही सुलझा लेते हैं। मूलांक 2 वाले दिल से सोचते हैं और मूलांक 7 वाले दिमाग से बहुत गहरी सोच रखते हैं। इन दोनों की यही खूबियाँ मिलकर इनके रिश्ते को खूबसूरत और मजबूत बनाती हैं।


Download Android App
Download iOS App




