Aaj ka Career Rashifal 17 July: नौकरी-बिजनेस में आज क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें शुभ रंग और अचूक उपाय

Summary :

आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की, नए अवसरों और आर्थिक लाभ के लिए मिला-जुला रहने वाला है। जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय सोची-समझी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।

Aaj ka Career Rashifal 17 July: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के बदलने से हमारे काम-काज, नौकरी और बिजनेस में कई नए बदलाव आते हैं। आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की, नए अवसरों और आर्थिक लाभ के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज ग्रहों की स्थिति कहती है कि आज जल्दबाजी में लिए गए फैसलों नहीं, बल्कि सोची-समझी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। आज का करियर राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ और कर्क राशि के लोगों को करियर में नए और बेहतरीन मौके मिलेंगे, जबकि मकर और मीन राशि वालों को आज कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लेना चाहिए।
आज जहां कुछ राशियों के लिए सफलता के बंद दरवाजे खुलने वाले हैं और सुनहरे मौकों की बारिश होने वाली है, वहीं कुछ राशियों को अपने काम-काज में बहुत फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत है। आइए, जानते हैं मेष से मीन राशिफल तक आज सभी 12 राशियों के सितारे उनके करियर, नौकरी और बिजनेस के बारे में क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं।

कार्यक्षेत्र में कैसा रहेगा आज का दिन? (Horoscope Today 17 July)

1. मेष राशि

आज पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। बचत बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। कोई बड़ी चीज़ खरीदने से पहले बाज़ार में छानबीन कर लें। ऑफिस में आपका भरोसा बढ़ेगा और बड़े अफसर आपकी तारीफ करेंगे। बुध की उल्टी चाल के कारण कोई भी ईमेल या रिपोर्ट भेजने से पहले दोबारा चेक कर लें। फालतू की बातों से दूर रहें।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. वृषभ राशि

बजट बनाकर चलने से पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घर के कुछ जरूरी खर्चे आ सकते हैं। बिना लिखा-पढ़ी के किसी को बड़ा उधार न दें। मंगल के प्रभाव से रुके हुए काम पूरे करने की ताकत मिलेगी। ऑफिस में काम की रफ्तार धीमी हो तो भी धीरज रखें, आपकी मेहनत पर बड़े अधिकारियों की नज़र है।
शुभ रंग: सफेद या क्रीम
शुभ अंक: 6
उपाय: शुक्रवार के दिन किसी छोटी कन्या को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।

3. मिथुन राशि

आपकी राशि में बुध उल्टे चल रहे हैं, इसलिए पैसों के मामले में बहुत सावधान रहें। पुराना कर्ज चुकाना फायदेमंद रहेगा। जोखिम भरे निवेशों से बचें। ऑफिस में पुरानी फाइलों को दोबारा देखना पड़ सकता है। गलतफहमी से बचने के लिए सहकर्मियों से साफ बात करें।
शुभ रंग:
शुभ अंक: 5
उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं और गणेश जी की आराधना करें।

4. कर्क राशि

गुरु और सूर्य आपकी राशि में हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी। प्रॉपर्टी या बचत के मामले में बड़ों की सलाह काम आएगी। बिना सोचे-समझे खरीदारी न करें। ऑफिस में आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी, कुछ नए काम मिल सकते हैं जिससे आपकी साख बढ़ेगी। भावुक होकर कोई निर्णय लेने से बचें।
शुभ रंग: चमकीला सफेद या सिल्वर
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।

5. सिंह राशि

चंद्रमा और शुक्र आपकी राशि में हैं, जिससे सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मन करेगा। मनोरंजन और बचत में बैलेंस बनाकर रखें। जोश में आकर फालतू पैसा न उड़ाएं। ऑफिस में आपकी बातचीत का अच्छा असर पड़ेगा। आत्मविश्वास रखें, लेकिन घमंड न करें। किसी से ऐसा कोई वादा न करें जिसे पूरा करना मुश्किल हो।
शुभ रंग: सुनहरा या पीला
शुभ अंक: 1
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल (अर्घ्य) दें।

6. कन्या राशि

पुराने खातों की जांच करने और गलतियां सुधारने से बड़ा फायदा होगा। जल्दबाजी में खरीदारी न करें। आपकी बनाई आर्थिक नीतियां आगे काम आएंगी। व्यापार अच्छा चलेगा और तरक्की होगी। किसी भी कागज़ पर दस्तखत करने या आगे बढ़ाने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: पक्षियों को दाना डालें और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का जाप करें।

7. तुला राशि

पैसों के मामले में आज किसी दोस्त की सलाह बहुत काम आएगी। पुराने निवेश में बदलाव करने से पहले हर बात जांच लें। दिखावे की चीजों पर खर्च न करें। बिजनेस अच्छा चलेगा और अनुभवी लोगों की मदद मिलेगी। बुध की चाल के कारण मीटिंग का समय और जरूरी निर्देश पहले ही कन्फर्म कर लें।
शुभ रंग: गुलाबी या आसमानी
शुभ अंक: 7
उपाय: देवी लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।

8. वृश्चिक राशि

सोच-समझकर लिए गए फैसले आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। भविष्य के निवेश पर गंभीरता से विचार करें। तुरंत मुनाफे वाले जोखिम भरे कामों से दूर रहें। टैक्स या बीमे के काम निपटा लें। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन आपकी लगन से काम पूरे होंगे। काम की सफाई पर ध्यान दें।
शुभ रंग: मैरून या गहरा लाल
शुभ अंक: 8
उपाय: हनुमान जी के मंदिर में जाकर सिंदूर चढ़ाएं।

9. धनु राशि

आज पढ़ाई या कोई नया हुनर सीखने पर पैसा खर्च हो सकता है, जो भविष्य में फायदा देगा। ज्यादा उम्मीद में आकर कोई बड़ा आर्थिक वादा न करें। बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से पूछ लें। करियर में आगे बढ़ने के लिए नया सीखना अच्छा रहेगा। पुरानी योजनाओं को नए तरीके से देखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।

10. मकर राशि

पार्टनरशिप या साझातारी के पैसों में गहराई से जांच-पड़ताल करें। बुध की उल्टी चाल के कारण किसी भी पेपर पर साइन करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ लें। जोखिम उठाने के बजाय अपनी पूंजी बचाएं। आपका अनुशासन ऑफिस के मुश्किल कामों को समय पर पूरा कराएगा। किसी काम में देरी होने पर परेशान न हों। धैर्य से मेहनत जारी रखें।
शुभ रंग: नीला या काला
शुभ अंक: 4
उपाय: शनिवार को किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को काले चने या भोजन दान करें।

11. कुंभ राशि

आज ग्राहकों या बिजनेस पार्टनर्स के साथ पैसों की बात करते समय सब कुछ साफ-साफ रखें। बिना सोचे-समझे किसी ऑफर को हां न कहें। बजट बनाकर चलने से आर्थिक स्थिति सुरक्षित रहेगी। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर चलें। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की बात ध्यान से सुनें।
शुभ रंग: जामुनी या गहरा नीला
शुभ अंक: 8
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

12. मीन राशि

रोज के खर्चों को संभाल कर करने की जरूरत है। सारे बिल समय पर चुकाएं और फालतू खर्च रोकें। छोटी-छोटी बचत आगे काम आएगी। जब तक बहुत जरूरी न हो, नया कर्ज न लें। शनि देव आपकी राशि में हैं, जो आपकी मेहनत का अच्छा फल देंगे। रुके काम पूरे करने के नए तरीके मिलेंगे। छोटी बातों को नज़रअंदाज़ न करें।
शुभ रंग: सुनहरा या पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ या श्रवण करें।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।