अगर आप भी पूरे दिन एक्टिव रहना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि आपको दिनभर जल्दी भूख भी न लगे, साथ ही आपकी सेहत भी अच्छी हो तो हाई प्रोटीन लंच आपके लिए बेस्ट बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, लंबे समय तक पेट को भरा रखने और शरीर को हेल्दी बनाने में मदद करता है। अगर आप किसी ऐसे लंच की तलाश में हैं, जो जल्दी बन जाने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो देर किस बात की यहां देखें झटपट बन जाने वाले लंच आइडियाज के बारे में।
लंच के लिए बेस्ट हैं ये फ़ूड आइडियाज
1. दाल और ब्राउन राइस

अरहर, मूंग या मसूर की दाल काफी ज्यादा प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर आप लंच में ब्राउन चावल और हरी सब्जियों के साथ इसका सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।
2. चना सलाद

ब्रेकफास्ट या लंच में कुछ हेल्दी खाने को मिल जाए, तो हमें पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस होता है। उबले हुए काले चने में प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक डालकर इसका सलाद बनाएं। यह खाने में हल्का और प्रोटीन से भरपूर होता है।
3. मूंग दाल का चीला

अगर आप सुबह के नाश्ते या दोपहर के लंच में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो मूंग दाल चीला सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ये टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। इसमें पनीर या सब्जियों की स्टफिंग करके इसमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।
4. अंडा करी और रोटी

अगर आप अंडा खाते हैं, तो अंडा करी भी लंच में बना सकते हैं। ये सेहत के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है। उबले अंडे की करी को गेहूं या मल्टीग्रेन रोटी के साथ खा सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होता है साथ ही पेट को भरा रखता है।
5. सोया चंक्स की सब्जी

सोया चंक्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप लंच में इसका सेवन करते हैं, तो ये आपके शरीर को भरपूर एनर्जी देता है। सोया चंक्स में बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है। इसे टमाटर, और मसालों के साथ बनाकर रोटी या ब्राउन राइस से खाया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App




