West Indies ODI सीरीज में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, एशियन गेम्स के चलते इन दिग्गज प्लेयर्स की होगी वापसी!

Summary :

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि कई नियमित खिलाड़ी एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और आकिब नबी जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है। चयनकर्ताओं के सामने नई टीम चुनने की चुनौती होगी और यह सीरीज कई उभरते खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर बन सकती है।

इंडियन क्रिकेट टीम जल्द ही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसी दौरान जापान में होने वाले एशियन गेम्स के क्रिकेट मुकाबले भी ऑर्गनाइज़ होंगे, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडियन टीम टी-20 फॉर्मेट में हिस्सा लेगी। ऐसे में दोनों टूर्नामेंट एक साथ होने की वजह से वनडे टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ODI Team Against West Indies: एशियन गेम्स के कारण बदलना पड़ेगा वनडे स्क्वॉड

ODI Team Against West Indies
ODI Team Against West Indies (Source: Google)

एशियन गेम्स के लिए चुने गए कई रेगुलर वनडे खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे के लिए एवेलेबल नहीं होंगे। इनमें श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर जैसे खास नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में सेलेक्टर्स को नए खिलाड़ियों पर भरोसा जताना पड़ सकता है।

युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका

Oppertunities To Young Players
Oppertunities To Young Players (Source: Google)

ऐसे में वेस्ट इंडिज़ के खिलाफ इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ की वनडे टीम में वापसी की पॉसीबिलिटी है। वहीं गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव के साथ यश ठाकुर और मयंक यादव जैसे युवा तेज गेंदबाजों को भी मौका मिल सकता है। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी भी सेलेक्टर्स की नजर में हैं। क्योंकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2026 में 60 विकेट लिए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी दावेदारी मजबूत की है।

रजत पाटीदार की वापसी की चर्चा

Rajat Patidar Comeback
Rajat Patidar Comeback (Source: Google)

आईपीएल में बेहतरीन परफॉर्मेंस करने वाले रजत पाटीदार भी वनडे टीम में वापसी के दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं एक्सपीरिएंस्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के साथ-साथ रविंद्र जडेजा की वापसी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है, लेकिन मौजूदा सेलेक्शन पॉलिसी को देखते हुए उनकी टीम में जगह बनना आसान नहीं माना जा रहा, हालांकि ये तीनों प्लेयर्स टीम में होंगे या नहीं ये तभी साफ हो पाएगा जब फाइनली वेस्ट इंडिज दौरे के लिए BBCI टीम अनाउंस करेगी।

सेलेक्टर्स के सामने बड़ी चुनौती

Challenges For Selectors
Challenges For Selectors (Source: Google)

मंगलवार को जब इंडियन टीम का ऐलान होगा, तब सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ियों के ना होने पर किन युवाओं को मौका मिलता है। यह सीरीज कई उभरते खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और वाशिंगटन सुंदर।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पॉसीबल वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, रजत पाटीदार/साई सुदर्शन, मानव सुथार और आकिब नबी।

Read More: India करेगी Zimbabwe को क्लीन स्वीप!, तीसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।