Paneer Breakfast Ideas at Home: बोरिंग नाश्ते को कहें बाय-बाय! पनीर से मिनटों में बनाएं ये 4 टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर डिशेज

Summary :

सुबह या शाम के नाश्ते में हर दिन एक ही चीज़ खा खाकर बोर हो गए हैं और अब आप चाहते हैं कि ऐसे कोई टेस्टी फ़ूड घर पर ही बनाया जाए, जो कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, तो ये डिश आपको जरूर पसंद आएगी। अगर बात करें पनीर कि तो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी हेल्दी रहने के साथ-साथ टेस्ट का भी मजा लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको सुबह या शाम के नाश्ते में पनीर से कई डिश बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बच्चों के टिफिन…

सुबह या शाम के नाश्ते में हर दिन एक ही चीज़ खा खाकर बोर हो गए हैं और अब आप चाहते हैं कि ऐसे कोई टेस्टी फ़ूड घर पर ही बनाया जाए, जो कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, तो ये डिश आपको जरूर पसंद आएगी। अगर बात करें पनीर कि तो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी हेल्दी रहने के साथ-साथ टेस्ट का भी मजा लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको सुबह या शाम के नाश्ते में पनीर से कई डिश बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बच्चों के टिफिन में भी पैक कर सकते हैं।

पनीर से बनाएं ये 4 टेस्टी डिश

1. मसालेदार पनीर भुर्जी

 Breakfast Dish Ideas
Breakfast Dish Ideas (Source: Social Media)

ये सबसे जल्दी बनने वाला एक हेल्दी नाश्ता है। अगर आपके पास समय कम है, तो ये डिश झटपट बनकर तैयार हो जाती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। फिर उसमें कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर भूनें। अब हल्दी, नमक, गरम मसाला मिलाएं। अब ऊपर से मैश किया हुआ पनीर डालकर पकाएं और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

2. ग्रिल्ड पनीर सैंडविच

 morning Breakfast Ideas
morning Breakfast Ideas (Source: Social Media)

बच्चों के टिफिन के लिए या ऑफिस की जल्दबाजी में आप ग्रिल्ड पनीर सैंडविच बना सकते हैं। ये 10 से 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस किए पनीर में बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, हरा धनिया, काली मिर्च और नमक डालकर मिलाएं। इस मिक्चर को ब्रेड स्लाइस के ऊपर रखकर दूसरा ब्रेड रखें और तवे पर बटर लगाकर सेकें।

3. बेसन पनीर चीला

 Paneer Breakfast Ideas at Home
Paneer Breakfast Ideas at Home (Source: Social Media)

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो ये डिश आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में पानी, नमक, हल्दी और थोड़ा सा अजवाइन मिलाकर इसका पतला सा घोल तैयार कर लें। अब तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चीला फैलाएं। जब ये एक तरफ से सिक जाए, तो ऊपर से कसा हुआ पनीर और चाट मसाला डालें।

4. पनीर टोस्ट

Breakfast Dish Ideas
Breakfast Dish Ideas (Source: Social Media)

अगर आप ब्रेड-बटर खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस डिश को जरूर ट्राई करें। सुबह या शाम के नाश्ते में ये बिल्कुल परफेक्ट लगती है। इसे बनाने के लिए पनीर के छोटे-छोटे टुकड़ें करके उसके ऊपर थोड़ा दही, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर मैरिनेट करें। अब तवे पर हल्का सा तेल डालकर पनीर क्यूब को 2 मिनट के लिए रोस्ट करें। अब इसे सेकी हुई ब्राउन ब्रेड पर हरी चटनी लगाकर रखें।

Also Read: Vitamin C Rich Foods for Monsoon: मानसून में वायरल और इन्फेक्शन से बचाएंगे विटामिन C से भरपूर ये फल और सब्जियां

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।