किसानों के खाते में आए 4-4 हजार रुपये, CM Kisan Kalyan Yojana की 14वीं और 15वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Summary :

मध्य प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं और 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था, जो आखिरकार 27 जुलाई को जारी कर दी गईं।

मध्य प्रदेश के किस मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार, 27 जुलाई को वो आ ही गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा जिले से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की क़िस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि 14वीं क़िस्त में देर की वजह से सरकार ने 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ जारी कर दी है। हालांकि 16वीं किस्त आने की तारीख भी निकल चुकी है।

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस क़िस्त के लिए अक्टूबर-नवंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है। हो सकता है कि अगले बार भी एक ही साथ 2 किस्त जारी की जाएं। आइए जानते हैं कि कैसे चेक करें, आपके अकाउंट में पैसे आए या नहीं…

82 लाख किसानों में आए 4-4 हजार रुपये

मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में 3300 करोड़ रूपये ट्रांसफर कर दिए हैं।14वीं और 15वीं किस्त एक साथ ट्रांसफर की गई है। 82 लाख किसानों के खातों में दो किस्तों का कुल 4,400 रुपये ट्रांसफर कर दिया गया है।

आपके खाते में पैसा आया या नहीं? ऐसे चेक करें

  • अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://saara.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति’ पर क्लिक करें।
  • अब यहां आधार कार्ड, बैंक खाता या पीएम किसान ID भरकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

किसानों को मिलते हैं कुल 12,000 रुपये

मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में सालाना कुल 12,000 रुपये आते हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 6,000 रुपये और पीएम किसान योजना के 6,000 रूपये आते हैं।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।