भारी बारिश के बाद सामान्य हुई जिंदगी, जम्मू-कश्मीर में फिर खुले स्कूल

Summary :

जम्मू-कश्मीर में करीब 20 दिन बाद सोमवार, 27 जुलाई 2026 से स्कूल फिर से खुल गए। भीषण गर्मी और लगातार बारिश के कारण स्कूल बंद थे। स्कूल खुलते ही बच्चों की चहल-पहल और हंसी से परिसर फिर गुलजार हो गया। लंबे इंतजार के बाद पढ़ाई शुरू होने से अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली।

जम्मू-कश्मीर में अब बच्चों की गर्मी छुट्टी और बारिश के कारण मिली छुट्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। ऐसे में आज सोमवार, 27 जुलाई 2026 से पूरे 20 दिन बाद स्कूल फिर से खुल गए हैं। सुबह का नजारा काफी सुकून भरा रहा जब स्कूल यूनिफार्म में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल पहुंचे। यह नजारा देखकर हर कोई खुश हो गया। स्कूल खुलते ही बच्चों की चिहकारी से कैंपस में फिर से रौनक लौट आई। मालूम हो कि प्रशासन ने भीषण गर्मी के कारण 6 जुलाई से कश्मीर घाटी में स्कूल बंद करने का फैसला किया था। शुरू में छुट्टियां सिर्फ 13 दिनों के लिए दी गई थीं, लेकिन खराब मौसम और लगातार भारी बारिश को देखते हुए छुट्टियों को बढ़ा दिया गया।

भारी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ा दी गई थीं

बता दें कि कश्मीर में 18 जुलाई के आसपास काफी तेज बारिश हुई। इस वजह से सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 26 जुलाई तक बढ़ा दी थीं। खराब मौसम के कारण घाटी में ठंड बढ़ गई। इतना ही नहीं लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए। स्थिति सामान्य होने और मौसम में सुधार के बाद आज से घाटी के सभी स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं। कई दिनों के बाद स्कूल खुले है इससे अभिवाक और बच्चे दोनों खुश है।

जम्मू कश्मीर का मौसम

Jammu Kashmir Weather
Jammu Kashmir Weather

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में फिलहाल लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से तेज बारिश हो रही है। लैंडस्लाइड की स्थिति भी बनी हुई है। यहां का तापमान लगभग 22°C से 38°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने पर सकती है। वहीं विभाग ने 26 से 31 जुलाई तक दोबारा बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। लगातार हुई बारिश ने जनजीवन को अधिक प्रभावित भी किया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई दिनों तक बंद रहे। लोगों से संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। घर से बाहर निकलने से पहले ताजा मौसम अपडेट जानने के लिए कहा गया है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।