MP में पत्नी ने रखा करवाचौथ का व्रत, मामूली विवाद के बाद सिलबट्टे से वार करके पति ने की हत्या

Summary :

पत्नी ने अपनी पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था लेकिन मामूली विवाद के बाद पति ने सिलबट्टे से कूचकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

Husband Murders Wife on Karwa Chauth: करवाचौथ के दिन महिला अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती है लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आज के दिन हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पत्नी ने अपनी पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था लेकिन मामूली विवाद के बाद पति ने सिलबट्टे से कूचकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है और खुद पुलिस को इस हत्याकांड की सूचना दी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिलबट्टे से सिर पर कई वार

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में आज करवाचौथ के दिन दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां आनंद श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी मधु की मामूली विवाद के बाद घर में रखें सिलबट्टे से सिर पर कई वार कर दिए जिसके बाद पत्नी के मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को खुद दी गई सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू  कर दी है और जांच के लिए पूरी घटनास्थल का जायाजा लिया गया है।

2010 में आनंद और मधु का विवाह

त्यागी नगर में 17 साल पहले 2010 में आनंद और मधु का विवाह हुआ था और विवाह के बाद उनके दो बच्चे एक बेटा और बेटी भी है। आज करवाचौथ के दिन मधु ने अपने पति के लिए व्रत रखा था लेकिन आज मामूली कहासुनी के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पत्नी के सिर पर कई बार वार करके मौत के घाट उतार दिया है। इस हत्याकांड की अभी असली वजह सामने नहीं आई है। अब पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

बताया जा रहा है कि आरोपी की पहले से मानसिक हालात ठीक नहीं थी और इससे पहले एक कुत्ते की भी हत्या की थी। आज अपनी की हत्या करने के बाद पुलिस को सूचना दी और पुलिस के पहुंचने के बाद दरवाजा खोला गया और वहां मधु की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।