साउथ की फिल्मों और राजनीति का रिश्ता बेहद पुराना और खास रहा है। पर्दे पर हंगामा मचाने वाले बड़े-बड़े सुपरस्टार्स अक्सर राजनीति के मैदान में उतरकर जनता का दिल जीतते आए हैं। रीसेंट में जब थलपति विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया, तो पूरे दक्षिण भारत में हलचल मच गई थी। अब इसी लिस्ट में एक और वेटेरन एक्टर का नाम जुड़ता दिख रहा है और वो हैं हम सबके चहेते ‘धनुष’।
दरअसल, धनुष का एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपने फैंस से समाज के लिए कुछ बेहतर करने की अपील करते दिख रहे हैं। उनके इस अंदाज को देखकर हर कोई यही अंदाज़ा लगा रहा है कि क्या धनुष अब फिल्मों से निकलकर पॉलिटिक्स में अपना हाथ आजमाने जा रहे हैं?
खूनदान शिविर में धनुष की हुंकार, फैंस को दी समाज की मदद करने की सीख

हाल ही में धनुष के फैंस ने खूनदान (ब्लड डोनेशन) का एक बड़ा कैंप लगाया था। जब धनुष वहां पहुंचे, तो इतनी भीड़ देखकर वे बहुत खुश हुए। स्टेज पर आते ही धनुष ने सबसे पहले अपने फैंस के इस अच्छे काम की खूब तारीफ की।
धनुष ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि इतने सारे फैंस का एक साथ एक ही जगह पर इकट्ठा होना कोई छोटी बात नहीं है। इस तरह की एकता में बहुत बड़ी ताकत होती है। लेकिन हमें इस ताकत का इस्तेमाल सही जगह पर करना होगा। धनुष ने जोर देकर कहा कि फैंस को सिर्फ फिल्मों की रिलीज पर पटाखे फोड़ने, कटआउट पर दूध चढ़ाने या ऑडियो लॉन्च में नारे लगाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें इस संगठन और एकता का इस्तेमाल अपने आसपास के लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए करना चाहिए।
‘सिर्फ जश्न नहीं, समाज की मदद करो’ – धनुष ने फैंस को दिया खास संदेश

धनुष ने आगे कहा कि फैंस को अपने इलाके के गरीब और परेशान लोगों की मदद करनी चाहिए वे जितनी हो सके, उतनी मदद जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। धनुष ने कहा, “मैं चाहता हूं कि मुझे आप सभी पर गर्व महसूस हो, और मुझे पूरा यकीन है कि आप लोग समाज के लिए बेहतर काम करेंगे।” धनुष की यह बात फैंस के दिल को छू गई। हालांकि उन्होंने साफ-साफ पॉलिटिक्स में आने का कोई ऐलान नहीं किया।, लेकिन जिस तरह से उन्होंने जनसेवा और ग्रुप की ताकत पर बात की, इससे राजनीति के लोगों में तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं।
थलपति विजय के बाद अब धनुष? जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग
#Dhanush Political Entry 🥳💥
Who is he going to oppose ❓ pic.twitter.com/2WP8vduWtP
— Kolly Corner (@kollycorner) July 26, 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर धनुष का यह वीडियो आते ही छा गया। इसके बाद यूजर्स और फैंस तरह-तरह की फ़ीडबैक देने लगे। कुछ लोगों का कहना है कि थलपति विजय के राजनीति में आने के बाद अब अन्य साउथ स्टार्स को भी लग रहा है कि वे जनता के बीच जाकर बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
वहीं कुछ फैंस ने लिखा कि तमिलनाडु को ऐसे पढ़े-लिखे और समझदार नेताओं की जरूरत है जो सिर्फ कुर्सी के पीछे न भागें, बल्कि जमीनी लेवल पर लोगों की मदद करें। अब धनुष सच में अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाएंगे या यह सिर्फ समाज सेवा का मैसेज था, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Read More: OTT Release: थिएटर में मिस कर दी थी Imtiaz Ali की ये इमोशनल फिल्म? अब इस दिन..


Download Android App
Download iOS App




