BB 20 Scout Love Gill Controversy: ScoutOP और Love Gill पर Elvish-Isha का रिएक्शन, Gullu के सपोर्ट में बोले Elvish

Summary :

'बिग बॉस 20' के घर में स्काउट ओपी (ScoutOP), लव गिल और काशवी हीरानंदानी के बीच चल रहे ड्रामे पर जानिए एल्विश यादव और ईशा मालवीय का रिएक्शन। स्काउट और लव गिल के "भाई-बहन" वाले पैच-अप का मज़ाक उड़ाने से लेकर गुल्लू के सपोर्ट तक- जानिए घर के बाहर क्या-क्या हुआ और उनके अपकमिंग 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) में आने की पूरी डिटेल।

टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘Bigg Boss 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों और दोस्ती को लेकर खूब चर्चा हो रही है। खासकर ScoutOP यानी तनमय सिंह, काशवी हिरानंदानी और Love Gill के बीच चल रही बहस ने दर्शकों का ध्यान खींच रखा है।

अब इस पूरे मामले पर फेमस यूट्यूबर Elvish Yadav और एक्ट्रेस Isha Malviya ने भी अपनी फीडबैक दी है। दोनों का एक मीडिया बातचीत के दौरान दिया गया रिएक्शन काफी चर्चा में है। जहां Elvish अपने दोस्त Gullu के सपोर्ट में नजर आए, वहीं Isha ने Scout और Love के भाई-बहन वाले रिश्ते पर मजेदार सवाल उठा दिया।

Gullu के सपोर्ट में आए Elvish Yadav, ScoutOP पर भी किया मजाकिया ताना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viralbollywood (@viralbollywood)


Elvish Yadav और Gullu की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। Gullu इन दिनों Bigg Boss 20 के घर में अपने गेम और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में Elvish ने एक बार फिर अपने दोस्त के लिए खुलकर सपोर्ट दिखाया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान Elvish का अंदाज काफी मजेदार नजर आया। उन्होंने ScoutOP और Love Gill को लेकर भी अपनी बात रखी। Elvish ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें Love Gill पसंद हैं, लेकिन बीच में Scout बार-बार आ जाते हैं।

उनकी इस बात ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। Elvish का यह अंदाज देखकर साफ लगा कि वह इस पूरे मामले को काफी हल्के-फुल्के अंदाज में ले रहे हैं। हालांकि, उनके इस मजाकिया ताना को अब Bigg Boss के दर्शक Scout और Love के बीच चल रहे मामले से जोड़कर देख रहे हैं।

Isha Malviya ने भी उठाया सवाल, बोलीं- भाई-बहन में कैसा पैचअप?

Isha Malviya reaction Bigg Boss 20
Isha Malviya Reaction Bigg Boss 20 ( Source: Social Media)

इस बातचीत में Isha Malviya भी Elvish के साथ मौजूद थीं। जब ScoutOP और Love Gill के बीच भाई-बहन वाले रिश्ते और पैचअप की बात हुई, तो Isha भी खुद को फीडबैक देने से नहीं रोक पाईं।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में सवाल किया, ‘भाई-बहन में कैसा पैचअप?’ उनका यह रिएक्शन अब चर्चा का टॉपिक बन गया है।

दरअसल, शो में ScoutOP और Love Gill के रिश्ते को लेकर पहले से ही काफी बातें हो रही हैं। कभी दोनों की दोस्ती चर्चा में रहती है, तो कभी उनके बीच होने वाली अनबन सुर्खियां बटोरती है। वहीं Scout की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी का नाम भी इस पूरे मामले में सामने आ रहा है।

ऐसे में Isha का यह सवाल दर्शकों के लिए और दिलचस्प हो गया है। उन्होंने भी इस पूरे मामले को लेकर अपनी हैरानी दिखाई। अब सोशल मीडिया पर फैंस Elvish और Isha के इस रिएक्शन पर अपनी राय दे रहे हैं।

Weekend Ka Vaar में होगी Elvish-Isha की एंट्री, Rizz Master का करेंगे प्रमोशन

Elvish-Isha Weekend Ka Vaar Entry
Elvish-Isha Weekend Ka Vaar Entry ( Source: Social Media)

Elvish Yadav और Isha Malviya की चर्चा सिर्फ उनके इस बयान तक सीमित नहीं है। खबरों के मुताबिक, दोनों जल्द ही Bigg Boss 20 के आने वाले Weekend Ka Vaar एपिसोड में नजर आने वाले हैं। दोनों शो में Elvish के आने वाले प्रोजेक्ट ‘Rizz Master’ का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। इस दौरान वह घर के कंटेस्टेंट्स से बातचीत भी करते नजर आएंगे।

Elvish की एंट्री इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उनके करीबी दोस्त Gullu पहले से ही शो का हिस्सा हैं। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि दोनों की मुलाकात के दौरान कुछ मजेदार पल देखने को मिल सकते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि Weekend Ka Vaar में Elvish अपने दोस्त Gullu को क्या सलाह देते हैं और ScoutOP के साथ उनकी बातचीत कैसी रहती है। वहीं Isha Malviya भी घरवालों के साथ किस तरह बातचीत करती हैं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। फिलहाल Elvish और Isha के इस रिएक्शन ने ScoutOP, Love Gill और Gullu से जुड़े विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

Elvish Yadav का शो ‘Rizz Master’ आज के जमाने की डेटिंग और फ्लर्टिंग पर आधारित है। इस शो में एक ‘Rizz Academy’ बनाई गई है, जहां 9 आम और रिजेक्टेड लड़के 6 खूबसूरत लड़कियों को अपनी बातों और अंदाज से इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं।

इस शो की खास बात यह है कि यहां लड़कों की शक्ल-सूरत से ज्यादा उनके कॉन्फिडेंस, बातचीत करने के तरीके और चार्म को इम्पोर्टेंस दिया जाता है।

लड़कों को अपनी बातों से लड़कियों का दिल जीतना होता है और अपनी खूबियों के दम पर आगे बढ़ना होता है। वहीं, Elvish Yadav इस एकेडमी में मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। वह अपने खास ‘Systumm’ अंदाज में लड़कों को टिप्स देते हैं और उन्हें बेहतर तरीके से लड़कियों को इम्प्रेस करना सिखाते हैं। जो लड़का सबसे अच्छा परफॉर्म करता है, वह अगले पड़ाव पर पहुंचता है, जबकि कमजोर परफॉर्म करने वाले को शो से बाहर होना पड़ता है।

Read More: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 31st October 2026 Spoiler Alert: Tanya की मेहंदी में हुआ बड़ा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।