Bigg Boss 20 Latest Episode: इस हफ्ते घर से बेघर होगा ये कंटेस्टेंट! 6 नॉमिनेटेड सदस्यों मे से किसका टूटेगा विनर बनने का सपना?

Summary :

‘बिग बॉस 20’ के इस हफ्ते के एविक्शन को लेकर चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट आसिफ खान घर से बेघर हो सकते हैं, हालांकि मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस हफ्ते लव गिल, स्काउट ओपी, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, गुल्लू और कनिका मान नॉमिनेटेड हैं। वहीं, नए प्रोमो में एल्विश यादव की घर में एंट्री दिखाई गई है, जहां वह सलमान खान के साथ कंटेस्टेंट्स की मस्ती करते नजर आएंगे।

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में हर दिन नई कॉन्ट्रोवर्सी और दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स को उनके बिहेवियर और गेम को लेकर जमकर फटकार लगाई। वहीं, कुछ खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस की तारीफ भी की गई। इस दौरान सलमान खान ने स्काउट ओपी और लव गिल के बीच चल रहे मुद्दे को भी उठाया और घर के बाकी सदस्यों से उनकी राय जानी। हालांकि अब शो के आने वाले एपिसोड में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। क्योंकि इस हफ्ते छह कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें से एक का बिग बॉस के घर में सफर खत्म होने की खबर सामने आ रही है।

Bigg Boss 20 Latest Episode: Asif Khan होंगे घर से बेघर?

‘बिग बॉस 20’ से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते आसिफ खान को घर से बाहर होना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में आसिफ खान का सफर खत्म होने वाला है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक उनके एविक्शन को लेकर ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को सलमान खान की अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा। ऐसे में अगर आसिफ खान शो से बाहर होते हैं, तो बाकी कंटेस्टेंट्स के गेम पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

ये 6 कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेशन में शामिल

Bigg Boss 20 nominated contestants this week

इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बाहर होने के लिए कुल छह सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। इनमें लव गिल, स्काउट ओपी, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, गुल्लू और कनिका मान के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि इस बार आसिफ खान को कम वोट मिलने के चलते घर से बाहर होना पड़ सकता है। हालांकि, एविक्शन की ऑफिशियल जानकारी सामने आने के बाद ही सिचुएशन पूरी तरह साफ होगी। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर उनके फैंस अपनी रिएक्शन दे रहे हैं।

Bigg Boss 20 में नजर आएंगे Elvish Yadav

एविक्शन की खबरों के बीच शो का नया प्रोमो भी चर्चा में है। इसमें एल्विश यादव बिग बॉस के घर में एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। वह घरवालों के साथ हंसी-मजाक और मस्ती करते नजर आएंगे। वहीं, सलमान खान भी एल्विश के साथ मिलकर कंटेस्टेंट्स की टांग खींचते दिखाई देंगे। प्रोमो में सलमान खान स्काउट ओपी को जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने खेल पर ध्यान देने की सलाह देते भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब दर्शकों को आने वाले एपिसोड का इंतजार है, जहां एक तरफ एल्विश यादव की मस्ती देखने को मिलेगी, तो दूसरी तरफ किसी एक कंटेस्टेंट का बिग बॉस 20 का सफर खत्म हो सकता है।

Read More: BB 20 Scout Love Gill Controversy: ScoutOP और Love Gill पर Elvish-Isha का रिएक्शन, Gullu के सपोर्ट में बोले Elvish

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।