OTT Release: Dulquer Salmaan की ‘I’m Game’ इस दिन होगी OTT पर रिलीज, 5 भाषाओं में घर बैठे देख सकेंगे फैंस

Summary :

जानें साउथ स्टार दलकेर सलमान की फेमस फैंटेसी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'I'm Game' अब किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब रिलीज होने जा रही है। जानिए फिल्म की पूरी डिजिटल डिटेल्स और कास्ट से जुड़ी खास बातें।

साउथ सिनेमा के चहेते स्टार दलकेर सलमान (Dulquer Salmaan) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उनकी रीसेंट रिलीज फैंटेसी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘I’m Game’ (आई एम गेम) अब सिनेमाघरों के बाद सीधे ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जो दर्शक किसी वजह से इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे, वे अब घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकेंगे। आइए जानते हैं यह फिल्म कब और कहां स्ट्रीम हो रही है।

6 नवंबर को OTT पर आएगी ‘I’m Game’

OTT Release: I'm Game 2
OTT Release: I’m Game 2 ( Source: Social Media)

Dulquer Salmaan की फिल्म ‘I’m Game’ 6 नवंबर 2026 को OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम होने जा रही है। फिल्म को लेकर यह जानकारी सामने आने के बाद उन दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ गया है, जो इसकी डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे थे।

फिल्म को मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। यानी अलग-अलग भाषाओं के दर्शक अपनी पसंद के अनुसार इसे देख सकेंगे। इससे फिल्म को उन लोगों तक पहुंचने का मौका मिलेगा, जो मलयालम सिनेमा की फिल्मों को पसंद करते हैं, लेकिन भाषा की वजह से उन्हें देखने में परेशानी होती है।

फिल्म का प्रोडक्शन Wayfarer Films के बैनर तले हुआ है। इसके डायरेक्टर Nahas Hidhayath हैं। उन्होंने इससे पहले ‘RDX: Robert Dony Xavier’ जैसी सफल फिल्म का डायरेक्शन किया था। ऐसे में उनकी इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा रही है।

फिल्म में नजर आएंगे ये बड़े चेहरे

I'm Game OTT Release Date
I’m Game OTT Movie ( Source: Social Media)

‘I’m Game’ में Dulquer Salmaan मेन रोल में हैं। फिल्म में वह Dan John का किरदार निभा रहे हैं, जबकि Kayadu Lohar को Isha के रोल में देखा गया है। इनके अलावा Antony Varghese फिल्म में Vignesh यानी Vicky Das की मेन रोल रहे हैं।

फिल्म में Mysskin भी मेन रोल में नजर आते हैं। वह David Abraham का रोल निभा रहे हैं, जिसे कहानी का मेन विलेन बताया गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए Mysskin ने मलयालम सिनेमा में बतौर एक्टर अपनी शुरुआत की है।

इसके अलावा फिल्म में Kathir, Vinay Forrt, Samyuktha Viswanathan और Parth Tiwari जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म की कहानी और एक्शन को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। इसके एक्शन सीक्वेंस को फेमस स्टंट डायरेक्टर जोड़ी Anbariv ने तैयार किया है, जो ‘KGF’ और ‘Vikram’ जैसी फिल्मों में भी अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

बड़े बजट में बनी थी फिल्म, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू

Dulquer Salmaan New Movie
Dulquer Salmaan New Movie ( Source: Social Media)

‘I’m Game’ को बड़े बजट के साथ तैयार किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को बनाने में करीब 80 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई।

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 47.84 करोड़ से 48.47 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है। वहीं, भारत में फिल्म ने करीब 25.44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 29.64 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। विदेशों से फिल्म की कमाई लगभग 18.20 करोड़ रुपये रही।

भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट और उम्मीदों के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाई, लेकिन इसके बावजूद इसने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। यह रिलीज के साल की दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सातवीं मलयालम फिल्म बनी।

अब फिल्म की OTT रिलीज से मेकर्स को उम्मीद होगी कि इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिलेंगे। कई बार ऐसा देखा गया है कि सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पाने वाली फिल्में OTT पर दर्शकों का अच्छा प्यार हासिल कर लेती हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि Dulquer Salmaan की ‘I’m Game’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कितना कमाल दिखा पाती है।

Read More: Rise and Fall 2 Latest Update: शो में Tehseen Poonawalla की धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री..

 

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।