पीएम मोदी ने चिराग पासवान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के प्रयासों को सराहा

Summary :

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वे खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बहुत मददगार साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वे फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बहुत मददगार साबित होगा और इससे हमारे…

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वे खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बहुत मददगार साबित होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वे फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बहुत मददगार साबित होगा और इससे हमारे किसानों को भी लाभ मिलेगा। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में आप खाद्यान्न सुरक्षा व प्रसंस्करण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुखद, सफल और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। आपकी युवा ऊर्जा और जनसेवा के प्रति समर्पण निरंतर बना रहे।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री व जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भी चिराग पासवान को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने ईश्वर से चिराग पासवान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सफल और मंगलमय जीवन की कामना की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति आपका समर्पण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आपकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी सार्वजनिक जीवन की कामना करता हूं।”

–आईएएनएस

डीसीएच/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.