Small Balcony Diwali Decoration Ideas: छोटी सी बालकनी भी दिखेगी बेहद खूबसूरत, इस दिवाली अपनाएं सजावट के ये सिंपल टिप्स

Summary :

दिवाली का त्योहार खुशियों और रोशनी का प्रतीक माना जाता है। जब घर को सजाने की बात आती है, तो लोग अक्सर लिविंग रूम या मंदिर पर ध्यान देते हैं, लेकिन छोटी सी बालकनी भी आपके घर के लुक को खास बना सकती है। अगर इस दिवाली आप भी अपने घर की छोटी बालकनी को खूबसूरत बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको यहां कुछ आसान तरीकों से इसे सजाने का तरीका बताएंगे, जिनसे आप अपनी छोटी बालकनी को दिवाली पर सजा सकते हैं। दिवाली पर ऐसे सजाएं अपनी छोटी बालकनी 1. फेयरी लाइट्स और एलईडी स्ट्रिप छोटी…

दिवाली का त्योहार खुशियों और रोशनी का प्रतीक माना जाता है। जब घर को सजाने की बात आती है, तो लोग अक्सर लिविंग रूम या मंदिर पर ध्यान देते हैं, लेकिन छोटी सी बालकनी भी आपके घर के लुक को खास बना सकती है। अगर इस दिवाली आप भी अपने घर की छोटी बालकनी को खूबसूरत बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको यहां कुछ आसान तरीकों से इसे सजाने का तरीका बताएंगे, जिनसे आप अपनी छोटी बालकनी को दिवाली पर सजा सकते हैं।

दिवाली पर ऐसे सजाएं अपनी छोटी बालकनी

1. फेयरी लाइट्स और एलईडी स्ट्रिप

Traditional balcony lighting for Diwali
Traditional balcony lighting for Diwali (Source: AI)

छोटी बालकनी के लिए फेयरी लाइट्स सबसे आसान और खूबसूरत ऑप्शन हैं। आप बालकनी की रेलिंग या दीवार पर वार्म व्हाइट या रंग-बिरंगी फेयरी लाइट्स लगा सकते हैं। इसके अलावा, एलईडी स्ट्रिप लाइट्स को रेलिंग के नीचे चिपकाने से एक सॉफ्ट और मॉडर्न ग्लो मिलता है, जो बालकनी को बड़ा और खूबसूरत दिखाता है।

2. मिट्टी के दीये और मोमबत्तियां

Festive outdoor decor ideas
Festive outdoor decor ideas (Source: AI)

दिवाली बिना दीयों के अधूरी मानी जाती है। अपनी बालकनी की रेलिंग, फर्श या कोनों पर मिट्टी के दीये रखकर उन्हें खूबसूरत बनाएं। अगर आपको हवा से दीये बुझने की चिंता है, तो आप सेंटेड या एलईडी मोमबत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालकनी में एक खूबसूरत और खुशनुमा माहौल देगा।

3. रंगोली या फूलों की सजावट

Budget friendly Diwali decoration
Budget friendly Diwali decoration (Source: AI)

अगर बालकनी में रंगोली के लिए ज़्यादा जगह नहीं है, तो एक छोटा सा गोल डिज़ाइन बना सकते हैं या फिर फूलों की पंखुड़ियों से एक प्यारा सा पैटर्न तैयार कर सकते हैं। गेंदे के फूलों की लड़ियां बालकनी के दरवाज़े या रेलिंग पर लटकाने से एक शानदार फेस्टिव लुक आता है और खुशबू भी चारों तरफ फ़ैल जाती है।

4. कुशन और दरी

Small Balcony Diwali Decoration Ideas
Small Balcony Diwali Decoration Ideas (Source: AI)

अगर आपकी बालकनी में बैठने की थोड़ी सी भी जगह है, तो वहां एक छोटी सी दरी और कुछ रंग-बिरंगे कुशन रख दें। यह एक आरामदायक जगह बन जाएगी जहां आप शाम को चाय पीते हुए दिवाली के दीये और रोशनी का मजा ले सकते हैं। आप इसके पास एक छोटा सा पौधा भी रख सकते हैं। इससे बालकनी का लुक और भी ज्यादा खूबसूरत बन जाता है।

Also Read: Diwali Party Themes for Adults: इस दिवाली आपकी पार्टी की हर कोई करेगा तारीफ! घर पर रखें ये 4 ट्रेंडिंग और मजेदार थीम्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।