OTT Release: थिएटर में मिस कर दी थी Imtiaz Ali की ये इमोशनल फिल्म? अब इस दिन नेटफ्लिक्स पर आ रही है ‘मैं वापस आऊंगा”

Summary :

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' अब OTT पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शर्वरी वाघ और वेदांग रैना स्टारर यह इमोशनल लव स्टोरी कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, जानिए रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स।

अगर आप भी थिएटर में फिल्में देखना चूक जाते हैं या घर बैठे ओटीटी पर अच्छी फिल्में देखने का इंतजार करते हैं, तो आपके लिए एक शानदार खुशखबरी आई है। फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ अब बहुत जल्द आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है। जून के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह दिल छू लेने वाली लव स्टोरी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए आपको बताते हैं कि यह फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी।

1947 के विभाजन और अटूट प्यार की भावुक कहानी

OTT Release
OTT Release ( Source: Social Media)

इम्तियाज अली की फिल्में हमेशा से ही दर्शकों के दिलों के करीब रही हैं, और ‘मैं वापस आऊंगा‘ भी कुछ ऐसी ही फिल्म है। इस फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर में सेट है।

“मैं वापस आऊंगा‘ असल में एक बेहद इमोशनल लव स्टोरी है। यह कहानी अधूरे प्यार, पुराने वादों और दो पीढ़ियों के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दिखाती है। यह कहानी 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान बंटवारे के उस दुखद और दर्दभरे दौर पर बेस्ड है।

जहां एक दादा (नसीरुद्दीन शाह/वेदांग रैना) का जवानी का प्यार उनसे छूट जाता है और वे जिंदगी भर उस वादे के साथ जीते हैं कि वे लौटकर आएंगे। सालों बाद, उनका पोता (दिलजीत दोसांझ) अपने दादा की उस पुरानी प्रेम कहानी और खोए हुए प्यार को तलाशने की इमोशनल यात्रा पर निकलता है। इम्तियाज अली का डायरेक्शन और ए. आर. रहमान का म्यूजिक इसे केवल एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि दिलों को छू लेने वाली एक यादगार दास्तान बनाता है।

इस दिन और इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Imtiaz Ali Main Vaapas Aaunga OTT Release Date
Imtiaz Ali Main Vaapas Aaunga OTT Release Date ( SourceZ: Social Media)

थिएटर में रिलीज होने के बाद से ही फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि यह फिल्म ओटीटी पर कब आएगी। अब मेकर्स ने इसके ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 7 अगस्त से मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। यानी अब जिन लोगों ने सिनेमाघरों में यह फिल्म मिस कर दी थी, वे 7 अगस्त से इसे घर बैठे आराम से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन और स्टारकास्ट

Main Vaapas Aaunga Full Cast and Story
Main Vaapas Aaunga Full Cast and Story ( Source: Social Media)

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में स्टारकास्ट की लंबी-चौड़ी फौज देखने को मिली है। नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शर्वरी वाघ, वेदांग रैना और बनिता संधू जैसे कलाकारों ने इसमें अपनी अदाकारी का जादू चलाया है। ए. आर. रहमान के म्यूजिक ने फिल्म के गानों में जान फूंक दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 97 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। हालांकि, अब माना जा रहा है कि थिएटर से ज्यादा प्यार और तारीफ इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली है।

Read More: Lock Upp 2 : फिनाले से पहले Shilpa Shinde का कटा पत्ता! Top 7 Finalists के नाम हुए लीक..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।