Sawan Mehndi Design: सावन में हाथों पर रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स, देखते ही दिल हार बैठेंगे लोग!

Summary :

सावन के पावन त्योहारों में अपने हाथों की ख़ूबसूरती बढ़ाएं मेहंदी के ट्रेंडिंग डिज़ाइन्स के साथ! चाहे अरेबिक हो, मंडला, फ्लोरल, बेल या फिर क्लासिक ट्रेडिशनल डिज़ाइन—अपनी पसंद का स्टाइल चुनें और इस फेस्टिव सीज़न अपने लुक में चार चांद लगाएं।

सावन का महीना धार्मिक और पवित्र माना जाता है, सुहागिनों और कुंआरी लड़कियों के लिए यह उतना ही उत्साह और उमंग लेकर आता है। रिमझिम बारिश, हरे-हरे कपड़े, झूले और हाथों में रची गहरी मेहंदी—सावन का त्योहार इनके बिना अधूरा सा लगता है। मान्यता है कि सावन में मेहंदी लगाना बेहद शुभ होता है और यह सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। अगर आप भी इस सावन अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं, तो यहाँ कुछ सबसे ट्रेंडिंग और खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स दिए गए हैं।

1. Peacock & Lotus Mehndi

 mehndi design for sawan
mehndi design for sawan( Source: Social Media)

सावन के मौसम में मोर और कमल की आकृतियों वाला मेहंदी डिज़ाइन सबसे लोकप्रिय रहता है। यह डिज़ाइन पारंपरिक भी लगता है और हाथों को एक भरा-पूरा और रॉयल लुक देता है। अगर आपको बारीक और पारंपरिक मेहंदी पसंद है, तो यह डिज़ाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

2. Arabic Mehndi Pattern

mehndi design for sawan( Source: Social Media)
mehndi design for sawan( Source: Social Media)

कम समय में हाथ सुंदर दिखाने के लिए अरबी मेहंदी से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है।इसमें बेल और फूलों की आकृतियाँ होती हैं जो हथेली से शुरू होकर उँगलियों तक तिरछी जाती हैं। जो महिलाएँ या लड़कियाँ सिंपल और सोबर लुक पसंद करती हैं।

3. Mandala Mehndi

sawan mehndi design
sawan mehndi design( Source: Social Media)

हथेली के बीचों-बीच बना गोल ‘मंडला’ डिज़ाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। हथेली के बीच में एक सुंदर गोल चक्र और उँगलियों पर बारीक काम देखने में बहुत ही एलिगेंट लगता है। वर्किंग वीमेन के लिए ये डिज़ाइन एक दम परफेक्ट है।

4. Full Hand Mehndi

sawan mehndi design( Source: Social Media)
sawan mehndi design( Source: Social Media)

सावन के पहले सोमवार या तीज के त्योहार पर पूरे हाथों की भरवां मेहंदी बहुत सुंदर लगती है। इसमें बारीक जाल, झुमके, बेल और शहनाई जैसे पारंपरिक पैटर्न्स का मिश्रण होता है। इस तरह के डिज़ाइन आपके लुक में चार चाँद लगा देंगे।

Also Read: Sawan Arabic Mehndi Designs: सावन और हरियाली तीज पर हाथों में रचेगी पिया के नाम की मेहंदी, देखें ये लेटेस्ट डिज़ाइन्स!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।