घर आए नन्हे बच्चे को लोग भगवान का एक खूबसूरत स्वरुप मानते हैं। जैसे ही घर में बच्चे का जन्म होता है, माता-पिता उसके लिए ऐसे नाम की तलाश करने लगते हैं, जो यूनिक और मॉडर्न होने के साथ-साथ हमारे धर्म से जुड़ा हो। अगर बात करें आज के दौर कि तो जमाना चाहे जितना भी बदल जाए, लेकिन भारत में आज भी कई ऐसे पेरेंट्स हैं, जो अपने बच्चे का नाम भगवान से प्रेरित होकर रखते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए भगवान से जुड़ा कोई अच्छा और प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके काफी काम आ सकती है। ऐसे में आइए यहां देखते हैं नाम की लिस्ट और उनके खूबसूरत अर्थ।
यहां देखें भगवान से जुड़ा बच्चे का नाम

लड़कों के नाम
1. देवराज (Devraj) – देवताओं का राजा
2. ईशम (Isham) – ईश्वर का रूप
3. तन्मय (Tanmay) – ईश्वर में लीन
4. अनघ (Anagh) – निष्पाप, ईश्वर की कृपा
5. सर्वेश (Sarvesh) – सभी के ईश्वर
6. अद्वैत (Advait) – अद्वितीय, ब्रह्म
7. माधव (Madhav) – भगवान श्रीकृष्ण का एक नाम
8. ईशान (Ishan) – भगवान शिव, उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी
9. प्रांशुल (Pranshul) – भगवान शिव का एक नाम
10. रुद्रांश (Rudransh) – भगवान शिव का अंश
11. प्रणव (Pranav) – ॐ ध्वनि, पवित्र शब्द
12. वेदांत (Vedant) – वेदों का ज्ञान, परम ज्ञान
13. निर्वेध (Nirvedh) – ईश्वर की देन
14. अव्यय (Avyay) – जो कभी नष्ट न हो, भगवान विष्णु
15. कैरव (Kairav) – ईश्वर से जुड़ा हुआ
16. श्रीयान (Shriyan) – भगवान विष्णु
17. मोक्ष (Moksh) – मुक्ति, ईश्वर की प्राप्ति
लड़कियों के नाम
18. देवांशी (Devanshi) – ईश्वर का अंश
19. इशिता (Ishita) – ईश्वर की प्रिय
20. अनन्या (Ananya) – अद्वितीय, देवी पार्वती
21. आराध्या (Aaradhya) – जिसकी पूजा की जाए
22. अन्वी (Anvi) – देवी लक्ष्मी का एक नाम
23. आद्या (Aadya) – आद्यशक्ति, देवी दुर्गा
24. त्रिशा (Trisha) – ईश्वर की इच्छा
25. ईशानी (Ishani) – भगवान शिव की शक्ति, देवी पार्वती
26. सान्वी (Sanvi) – देवी लक्ष्मी
27. निवेधा (Nivedha) – ईश्वर को अर्पित
28. भव्या (Bhavya) – सुंदर, देवी पार्वती
29. वान्या (Vanya) – ईश्वर की कृपा
30. श्रीजा (Shreeja) – देवी लक्ष्मी की संतान
31. नव्या (Navya) – स्तुति के योग्य



Download Android App
Download iOS App




