Mahabharat Inspired Baby Girl Names: आज के दौर में हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग मॉडर्न और यूनिक हो, क्योंकि व्यक्ति का नाम उसके जीवन पर बहुत असर डालता है। जब भी घर में बच्चे का जन्म होता है, तो माता-पिता के साथ-साथ पूरे घर के लोग इस दिन को बहुत धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन जैसे ही बच्चे का नाम रखने का समय आता है, तो पेरेंट्स को काफी ज्यादा चिंता होने लगती है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको महाभारत से जुड़े लड़कियों के नाम बताएंगे, जो आपकी बेटी को अलग पहचान देंगे। आइए नामों की लिस्ट और उनके अर्थ के बारे में जानते हैं।
Mahabharat से प्रेरित लड़कियों के नाम

1. द्रौपदी (Draupadi) – राजा द्रुपद की पुत्री; पांचाली
2. सुभद्रा (Subhadra) – भगवान कृष्ण की बहन और अर्जुन की पत्नी; शुभ और शांत
3. उत्तरा (Uttara) – राजा विराट की पुत्री और अभिमन्यु की पत्नी; श्रेष्ठ या दिशा
4. कुंती (Kunti) – पांडवों की माता; राजा पांडु की पत्नी
5. गांधारी (Gandhari) – धृतराष्ट्र की पत्नी; कंधार की राजकुमारी
6. माद्री (Madri) – मद्र देश की राजकुमारी; पांडु की दूसरी पत्नी
7. हिडिम्बा (Hidimba) – भीम की पत्नी और घटोत्कच की माता
8. चित्रांगदा (Chitrangada) – मणिपुर की राजकुमारी और अर्जुन की पत्नी; सुंदर अंगों वाली
9. उलूपी (Ulupi) – नाग राजकुमारी और अर्जुन की पत्नी
10. सत्यवती (Satyavati) – महर्षि व्यास की माता और शांतनु की पत्नी; सत्य बोलने वाली
11. गंगा (Ganga) – पवित्र नदी देवी; भीष्म की माता
12. अंबा (Amba) – काशी की राजकुमारी; माता
13. अंबिका (Ambika) – धृतराष्ट्र की माता; देवी दुर्गा का एक रूप
14. अंबालिका (Ambalika) – पांडु की माता; वात्सल्यमयी
15. लोपामुद्रा (Lopamudra) – ऋषि अगस्त्य की पत्नी; बुद्धिमान और ज्ञानी
16. भानुमती (Bhanumati) – दुर्योधन की पत्नी; सूर्य के समान तेजस्वी
17. दुःशला (Dushala) – कौरवों और पांडवों की बहन; धृतराष्ट्र की पुत्री
18. सुलभा (Sulabha) – महाभारत काल की एक विदुषी महिला; सुलभ या सरल
19. शर्मिष्ठा (Sharmishtha) – राजा ययाति की पत्नी; रक्षा करने वाली
20. देवयानी (Devayani) – शुक्राचार्य की पुत्री; देवी के समान
21. अरुंधती (Arundhati) – ऋषि वशिष्ठ की पत्नी; निष्ठा और पवित्रता का प्रतीक
22. शकुंतला (Shakuntala) – राजा दुष्यंत की पत्नी और भरत की माता
23. वृंदा (Vrinda) – पवित्र तुलसी का एक नाम; राधा रानी
24. वृषा (Vrisha) – धर्म और शक्ति से जुड़ी हुई
25. जाह्नवी (Jahnavi) – गंगा नदी का दूसरा नाम; जह्नु ऋषि की पुत्री
26. रोहिणी (Rohini) – बलराम की माता; शुभ नक्षत्र
27. रेवती (Revati) – बलराम की पत्नी; समृद्ध और वैभवशाली
28. सत्यभामा (Satyabhama) – भगवान कृष्ण की पत्नी; सत्यवक्ता और कांतिमान
29. रुक्मिणी (Rukmini) – भगवान कृष्ण की पत्नी; लक्ष्मी का रूप
30. ईशा (Isha) – पवित्रता और दिव्य शासक
31. शांता (Shanta) – राजा दशरथ की पुत्री; शांत स्वभाव वाली



Download Android App
Download iOS App




