Sawan me Shadi ke Upay: विवाह में हो रही है देरी? सावन में करें ये 7 चमत्कारी उपाय, जल्द बजेंगी शहनाइयां

Summary :

सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है, विशेषकर विवाह संबंधी इच्छाओं की पूर्ति के लिए। यह महीना भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए कुछ विशेष उपाय विवाह में आने वाली अड़चनों को दूर कर शीघ्र विवाह के योग बनाते हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाते हैं।

Sawan me Shadi ke Upay: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। यही वजह है कि भोलेनाथ के भक्त पूरे साल इस महीने का इंतजार करते हैं। माना जाता है कि सावन में पूजा करने से भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इस पूरे महीने में शिव जी की पूजा करने, उन पर जल चढ़ाने और सोमवार का व्रत रखने से बहुत पुण्य मिलता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन का महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होगा और 28 अगस्त 2026 को खत्म होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने कुछ खास उपाय करने से शादी में आ रही अड़चने दूर होती हैं और विवाह के योग बनते हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आती है। आइए, जानें वे उपाय कौन से हैं।

विवाह के लिए सावन में करें ये 7 चमत्कारी उपाय

1. सावन के सोमवार को व्रत रखें

Sawan Puja
Sawan Puja (AI Generated)

सावन के महीने में आने वाले हर सोमवार को व्रत रखना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दिन शिवजी के शिवलिंग पर साफ जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और शहद चढ़ाएं। इसके साथ ही “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें और अपने जीवनसाथी को पाने के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

2. मां पार्वती की पूजा करें

माता पार्वती को विवाह, सौभाग्य और प्रेम की देवी माना जाता है। उनकी कृपा पाने के लिए उन्हें लाल चूड़ियां, सिंदूर, कुमकुम और बिंदी जैसी सुहाग की चीजें चढ़ाएं। हर दिन “ॐ ह्रीं गौर्यै नमः” मंत्र का जाप करें, इससे जल्दी शादी के योग बनते हैं।

3. बेलपत्र का उपाय

अगर आपकी शादी की बात बनने में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, तो सावन के सोमवार पर 108 बेलपत्र लें और उन पर चंदन से ‘श्री राम’ लिखें। फिर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र बोलते हुए एक एक करके सारे बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस उपाय से जल्द ही शादी के अच्छे रिश्ते आने लगते हैं।

4. शिव-पार्वती विवाह की कहानी सुनें

सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की कथा सुनना या पढ़ना बहुत शुभ माना गया है। यह कहानी सुनने से मन को शांति मिलती है और शादी-विवाह में आ रही सभी दिक्कतें और रुकावटें दूर होती हैं।

5. दूध में केसर मिलाकर चढ़ाएं

सावन के दौरान रोज शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाने से विवाह से जुड़ी हर परेशानी दूर हो जाती है। यह उपाय करने से जल्दी शादी के योग बनने लगते हैं।

6. कुंवारी लड़कियां कांवड़ सेवा करें

अगर संभव हो, तो कुंवारी लड़कियों को सावन में कांवड़ लाकर गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है, कि इससे उन्हें शिव और पार्वती की जोड़ी जैसा ही प्रेम करने वाला जीवनसाथी मिलता है।

7. रुद्राभिषेक करें

Rudrabhishek
Rudrabhishek (Source: Social Media)
सावन के पावन महीने में रुद्राभिषेक करवाना बहुत फलदायी माना गया है। यह उपाय आपकी कुंडली के उन ग्रहों या दोषों को शांत करता है जो शादी में देरी करा रहे हैं, जिससे जल्दी विवाह के रास्ते खुल जाते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।