सावन में ये 7 सपने देखना माना जाता है महाशुभ

1. सपने में शिवलिंग दिखना (Sawan me Sapne me Shivling Dekhna)
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में सपने में शिवलिंग देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में एक नई और अच्छी शुरुआत होने वाली है, जिससे पुरानी सारी रुकावटें खत्म हो जाएंगी। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं, नौकरी या कारोबार में तरक्की मिल सकती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।
2. सपने में बार-बार भगवान शिव का आना (Sapne me Bhagwan Shiv ko Dekhna)
अगर आपको सावन में बार-बार सपने में भगवान शिव दिखाई देते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये आपके लिए बेहद शुभ संकेत है। इसका अर्थ यह है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में कोई बहुत बड़ी और मंगलकारी घटना घटने वाली है, जो आपके भाग्य को बदल सकती है।
3. सपने में शिव मंदिर के दर्शन होना (Sawan me Sapne me shiv Mandir Dekhna)
सपने में शिव मंदिर देखना बहुत ही शुभ माना जाता है, खासकर अगर यह सपना सावन के महीने में आए तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। इस सपने का सीधा अर्थ ये है कि अगर आप या आपके परिवार में कोई लंबे समय से किसी बीमारी या शारीरिक परेशानी से जूझ रहा था, तो उससे बहुत जल्द राहत मिलने वाली है।
4. सपने में नंदी महाराज का दिखाई देना (Sapne me Nandi Dekhna)
नंदी जी को भगवान शिव का सबसे बड़े भक्त और उनका वाहन माने जाते हैं। नंदी महाराज के बिना शिव जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। अगर सावन के महीने में आपको सपने में नंदी महाराज के दर्शन होते हैं, तो यह बेहद शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जो काम बिगड़ चुके थे, वे अब बनने लगेंगे और जीवन में आने वाले सभी संकट और परेशानियां दूर हो जाएंगी।
5. सपने में सांप देखना (Sapne me Saanp Dekhna Sawan Me)
6. सपने में त्रिशूल देखना (Sapne me Trishul Dekhna)
त्रिशूल के तीनों कांटे इंसानी स्वभाव की तीन बुराइयों- वासना, क्रोध और लालच को दर्शाते हैं। मान्यता है कि दुनिया में संतुलन बनाए रखने के लिए ही भगवान शिव त्रिशूल धारण करते हैं। अगर सावन के महीने में आपको सपने में त्रिशूल दिखता है, तो इसका मतलब है कि महादेव की कृपा से आपकी सभी बुराइयां और जीवन के दोष खत्म होने वाले हैं।



Download Android App
Download iOS App




