दिवाली की सफाई में तुरंत बाहर करें ये 8 चीजें

1. फटे-पुराने कपड़े
अलमारी में ऐसे कई कपड़े जमा हो जाते हैं जिन्हें हम बहुत समय से नहीं पहनते। दिवाली आने से पहले कपड़ों को छांट लें और जो कपड़े फट गए हैं या काम के नहीं हैं, उन्हें अलग कर दें। जो कपड़े सही हैं, उन्हें किसी गरीब या जरूरतमंद को दान कर सकते हैं।
2. टूटी हुई देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें
3. टूटे हुए शीशे और चटके बर्तन
रसोई या अलमारी में रखे टूटे हुए गिलास, चटक चुकी प्लेटें और दरार वाले कांच को भी सफाई के दौरान चेक कर लेना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसी चीजें घर में रखना अशुभ होता है। साथ ही, टूटे बर्तनों से हाथ कटने का डर भी रहता है। इसलिए दिवाली से पहले खराब बर्तनों और टूटे कांच को फेंक दें।
4. बंद या खराब घड़ियां
वास्तु शास्त्र में रुकी हुई घड़ी को आगे न बढ़ पाने का संकेत माना जाता है। इसलिए दिवाली की सफाई में बंद घड़ी को ठीक करवा लें। अगर वह पूरी तरह खराब हो चुकी है और अब काम की नहीं है, तो उसे घर में रखने के बजाय बाहर कर दें।
5. पुराने और फटे जूते-चप्पल
घर के मुख्य दरवाजे के पास, जूते रखने की जगह या स्टोर रूम में रखे पुराने जूतों को भी देख लें। जो जूते बिल्कुल खराब हो चुके हैं या अब काम नहीं आते, उन्हें फालतू में घर में इकट्ठा करके न रखें। वास्तु के अनुसार ऐसी चीजें घर में गंदगी और नकारात्मकता लाती हैं।
6. पुराने अखबार और बेकार सामान
पुराने अखबार, मैगजीन, खाली डिब्बे और बेकार कागज घर के किसी न किसी कोने में पड़े रहते हैं। समय के साथ इनसे जगह कम होने लगती है और धूल भी जमती है। दिवाली की सफाई करते वक्त इस कबाड़ को बाहर निकालकर कबाड़ी या रीसाइक्लिंग के लिए दे दें।
7. सूखे हुए पौधे
घर की बालकनी, छत या आंगने में रखे गमलों में कई बार पौधे सूख जाते हैं या मुरझा जाते हैं। वास्तु के अनुसार, सूखे हुए पौधे घर में उदासी और नकारात्मकता लाते हैं। दिवाली के अवसर पर मां लक्ष्मी के स्वागत से पहले अपने घर के गार्डन या गमलों की अच्छी तरह छंटाई कर लें। सूखे और मुरझाए पौधों को हटाकर उनकी जगह हरे-भरे व शुभ पौधे लगाएं।


Download Android App
Download iOS App




