दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Summary :

देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है और अगले कुछ घंटों में मौसम और बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने 16 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

देश के कई हिस्सों में जमकर मानसूनी बारिश हो रही है। आने वाले कुछ घंटों में मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने 16 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। सबसे ज्यादा मुश्किलें पूर्वी राज्यों में होंगी , यहां भारी के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में भारी की वजह से भूस्खलन हो रहा है, जिससे सड़कें बाधित हो गई हैं। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल..

किन 16 राज्यों में होगी बारिश?

आज, 24 जुलाई को जिन राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।

दिल्ली में छिटपुट बारिश

दिल्ली में आज मौसम सुहावना रहने वाला है। आज राजधानी में छिटपुट बारिश होने की संभावना है, दिनभर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। शुक्रवार, 24 जुलाई को IMD ने कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश होगी, उसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, बिजनौर, उन्नाव, कन्नौज, बरेली, हरदोई, बदायूं, फर्रुखाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, फिरोजाबाद और औरैया शामिल है। इस दौरान कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।

बिहार में मौसम के दो मिज़ाज

बिहार में मौसम के दो मिज़ाज देखने को मिल रहा है। IMD ने 18 जिलों में भरी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसमें पटना, गया, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और अररिया शामिल है। वहीं दक्षिण बिहार के जिलों में गर्मी और उमस लोगों को सता रही है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (24 जुलाई) न्यूनतम तापमान (24 जुलाई)
दिल्ली (Delhi) 32°C 28°C
चेन्नई (Chennai) 35°C 28°C
रांची (Ranchi) 28°C 23°C
जयपुर (Jaipur) 32°C 26°C
मुंबई (Mumbai) 29°C 28°C
शिमला (Shimla) 24°C 20°C
पटना (Patna) 32°C 27°C
भोपाल (Bhopal) 28°C 24°C
कोलकाता (Kolkata) 29°C 27°C
नैनीताल (Nainital) 25°C 21°C
लखनऊ (Lucknow) 31°C 27°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।