धनतेरस पर पैसे उधार दे सकते हैं?

धार्मिक मान्यताओं है कि धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है ताकि घर में बरकत और सुख-शांति आए। इसलिए कई लोग इस दिन अपना पैसा किसी को उधार नहीं देते, क्योंकि माना जाता है कि इस दिन घर का पैसा घर में ही रहना चाहिए।
धनतेरस पर पैसे उधार ले सकते हैं?
मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन किसी से पैसे उधार लेने भी नहीं चाहिए। इस त्योहार पर अपने खर्चों को सीमित रखना और अपनी क्षमता के हिसाब से चलना अच्छा माना जाता है। फिर भी, अगर किसी को बहुत ज्यादा जरूरी काम है या कोई बड़ी मजबूरी है, तो मदद लेना गलत नहीं है।
इन चीजों का लेन-देन भी होता है वर्जित

धनतेरस के दिन सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि कुछ खास चीजें भी दूसरों को देने या लेने से बचना चाहिए। इस दिन नमक, तेल, घी, चीनी, लोहा, कांच और चाकू-कैंची जैसी धारदार चीजें किसी को उधार नहीं देनी चाहिए और न ही मुफ्त में लेनी चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों का लेन-देन करने से घर में नेगेटिविटी आती है और घर के लोगों में आपस में अनबन हो सकती है। इसलिए धनतेरस पर सिर्फ शुभ चीजें खुद खरीदें और उधार-लेनदेन से दूर रहें।


Download Android App
Download iOS App




