Sawan me Kaun sa Upay Kare: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। यही वजह है कि भोलेनाथ के भक्त पूरे साल इस महीने का इंतजार करते हैं। माना जाता है कि सावन में पूजा करने से भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इस पूरे महीने में शिव जी की पूजा करने, उन पर जल चढ़ाने और सोमवार का व्रत रखने से बहुत पुण्य मिलता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन का महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होगा और 28 अगस्त 2026 को खत्म होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने कुछ खास उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है। आइए, जानें वो उपाय कौन-कौन से हैं।
ये 4 चमत्कारी उपाय दूर करेंगे हर परेशानी (Sawan ke Upay)
1. शादी-विवाह की परेशानियां दूर करने के लिए
अगर आपकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां चल रही हैं, तो सावन में एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं। रोज भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इससे वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं, पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और शादी में आ रही रुकावटें भी खत्म होती हैं।
2. पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए (sawan me shivji ke upay)

सावन के महीने में शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इसके लिए स्नान करके साफ कपड़े पहनें और दूध, घी, शहद, दही और चीनी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस उपाय से आर्थिक तंगी दूर होती है, धन लाभ होता है और आपकी इच्छाएं पूरी होती हैं।
3. घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए
ॐ का प्रतीक भगवान शिव से जुड़ा है। सावन के महीने में अपने घर के मुख्य दरवाजे पर ॐ का निशान बनाएं। इससे घर से नकारात्मकता दूर होती है, और घर में खुशहाली और पैसा आता है। इसके लिए सबसे शुभ दिन सोमवार का है।
4. मन की शांति के लिए

सावन में रोज शिव चालीसा या रुद्राष्टकम का पाठ करने से बहुत शुभ फल मिलते हैं। अगर आप रोज पाठ न कर पाएं, तो सोमवार या शनिवार को जरूर करें। इससे शिवजी की कृपा बनी रहती है, मन को शांति मिलती है और मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।



Download Android App
Download iOS App




