मान्यता है कि, गुरुवार को भगवान विष्णु के ‘सत्यनारायण’ रूप की पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। वहीं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस दिन देवगुरु बृहस्पति से जुड़े उपाय करने से व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होते हैं।
केले के पेड़ की पूजा का महत्व
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, केले के पेड़ में स्वयं भगवान विष्णु निवास करते हैं। ऐसे में, गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और घर में धन-दौलत व खुशहाली आती है। इससे घर में निगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाती। इसके साथ ही, ऐसा माना जाता है कि इस पूजा से शादी-विवाह में आ रही सभी रुकावटें दूर होती हैं, जल्दी विवाह के योग बनते हैं और मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। आइए, जानें कि गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा कैसे करनी है।
केले के पेड़ की पूजा विधि (Thursday ko Kele ke Ped ki Puja Kaise Kare)

- गुरुवार की सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें।
- इसके बाद केले के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और पेड़ पर हल्दी से स्वास्तिक का शुभ चिन्ह बनाएं।
- पूजा में पीले फूल, चने की दाल, गुड़ और केला चढ़ाएं।
- गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जप करें।
- केले के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें और अपने जीवन में सुख-शांति, धन और विवाह के लिए भगवान से प्रार्थना करें।
- पूजा पूरी होने के बाद गुरुवार की व्रत कथा सुनें या पढ़ें।
- अंत में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले रंग की चीजों का दान करें।



Download Android App
Download iOS App




