Vasudha 24 July 2026 Spoiler Alert: Dev की खुशी के लिए Vasudha का बड़ा त्याग,चौहान हवेली छोड़ हमेशा के लिए दूर जाने का लिया फैसला

Summary :

जी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'वसुधा' के रीसेंट एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। गुरु जी से कड़वा सच जानने के बाद वसुधा ने चौहान परिवार और चंद्रिका की खुशी के लिए मोगरा वापस लौटने का फैसला कर लिया है। लेकिन जब देव को इसका पता चलता है, तो वह टूट जाता है और वसुधा से सवाल करता है। जानिए क्या वसुधा और देव का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा या देव रोकेगा अपनी मोहब्बत?

टीवी सीरियल ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को ड्रामा और इमोशनल मोड़ देखने को मिलने वाला है। कहानी में एक ऐसा मोड़ आ गया है, जो देव और वसुधा की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल कर रख देगा। गुरु जी से पूरा सच जानने के बाद वसुधा ने एक बहुत बड़ा फैसला ले लिया है।

चंद्रिका का दर्द देख पिघला वसुधा का दिल, मंदिर में रोका बड़ा हादसा

Vasudha 24 July 2026 Spoiler Alert
Vasudha 24 July 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

गुरु जी के मुंह से चौहान परिवार का पूरा  सच सुनने के बाद वसुधा सीधे मंदिर पहुंचती है। वहां चंद्रिका खुद को दर्द दे चंद्रिका खुद को दर्द दे रही होती है और खुद को मारने ही वाली होती है कि वसुधा भागकर उसे रोक लेती है। वसुधा रोते हुए चंद्रिका से कहती है कि अब उसे सब समझ आ गया है कि वो क्यों उसे अपनी बहू के रूप में एक्सेप्ट नहीं कर पा रही थीं।

वसुधा चंद्रिका के जख्मों पर मलहम लगाती है और कहती है कि अगर उसे पहले सच पता होता, तो वो बहुत पहले ही यह घर छोड़कर चली जाती, ताकि चंद्रिका को यह सब ना सहना पड़ता।

परिवार की सलामती के लिए वसुधा का फैसला, मोगरा लौटने की तैयारी

Vasudha Today Episode
Vasudha Today Episode ( Source: Social Media)

प्रभात की जान और परिवार की खुशियां बचाने के लिए वसुधा अपनी खुशियों की बलि देने का मन बना लेती है। वह तय करती है कि वह चौहान हवेली और पूरे परिवार को छोड़कर वापस अपने गांव मोगरा लौट जाएगी। वसुधा नहीं चाहती कि उसकी वजह से चंद्रिका को अपने पति और बहू के बीच में किसी एक को चुनना पड़े। इसलिए वह चुपचाप सब कुछ छोड़कर दूर जाने का फैसला करती है।

‘अगर तुम गई तो मुझे भी खो दोगी…’ देव ने वसुधा के आगे रखा दिल का दर्द

Vasudha 24th July 2026 Written Update
Vasudha 24th July 2026 Written Update ( Source: Social Media)

जब देव को वसुधा के मोगरा जाने के फैसले के बारे में पता चलता है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। देव वसुधा के सामने आकर खड़ा हो जाता है और बेहद भावुक होकर उससे सवाल करता है। देव कहता है, “अगर तुम मोगरा गई, तो तुम सिर्फ यह घर नहीं छोड़ोगी, बल्कि मुझे भी हमेशा के लिए छोड़ दोगी।” देव की बातें सुनकर वसुधा का दिल पूरी तरह टूट जाता है, लेकिन परिवार की सलामती के लिए वह आंसू पीकर अपनी मोहब्बत की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो जाती है।

Read More: Vasudha 23 July 2026 Spoiler Alert: गुरु जी खोलेंगे वो राज जिससे बदल जाएगी Vasudha और..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।