Yash Son Started Crying: रामायण देखने के बाद यश के बेटे की आंखों में आए आंसू, जानें अपने पापा से क्यों नाराज़ हुए बेटे यथार्व

Summary :

फिल्म 'रामायण' के वर्ल्ड प्रीमियर में यश के बच्चे आयरा और यथार्व भी शामिल हुए, जहां फिल्म देखने के बाद उनके मन में कई सवाल उठे। रावण के हाथों जटायु की मौत का दृश्य देखकर यश का बेटा यथार्व रो पड़ा और उसने अपने पिता से पक्षी को मारने पर नाराजगी जताई। रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है, जबकि विदेशों में इसकी बुकिंग को भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। इसी बीच फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर से जुड़ा एक दिलचस्प और इमोशनल किस्सा सामने आया है, जिसे खुद एक्टर यश ने शेयर किया है।

यश के बच्चों ने फिल्म देखकर पूछे कई सवाल

Yash's Son Question On Ramayana
Yash’s Son Question On Ramayana (Source: Google)
27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स स्थित एकेडमी म्यूजियम में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया गया था। इस खास मौके पर यश के बच्चे आयरा और यथार्व भी मौजूद थे। फिल्म देखने के बाद दोनों के मन में कई सवाल उठे। यश ने बताया कि उनके बच्चे कहानी को लेकर काफी एक्साइटेड थे और उनके मन में कई तरह के सवाल थे। एक्टर के मुताबिक, बच्चे अभी जीवन की शुरुआती सीख हासिल कर रहे हैं। वे समझ रहे हैं कि दूसरों के साथ कैसा बिहेवियर करना चाहिए और हर किसी का सम्मान करना क्यों जरूरी है।

Yash Son Started Crying: जटायु की मौत देखकर रो पड़े यश के बेटे

Yash Son Started Crying After Watching Jatayu's Death
Yash Son Started Crying After Watching Jatayu’s Death (Source: Google)
फिल्म का एक सीन यश के बेटे यथार्व को काफी इमोशनल कर गया। दरअसल, जब पर्दे पर रावण के किरदार में यश जटायु पर हमला करते हैं, तो यह देखकर उनका बेटा रोने लगता है। उसने अपने पिता से कहा कि उसे अच्छा नहीं लगा कि उन्होंने उस पक्षी को मार दिया। यश ने बताया कि बेटे के इस रिएक्शन ने उन्हें हैरान कर दिया। फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने भी इस घटना के बारे में बात की।

साई पल्लवी ने बताया बेटे का रिएक्शन

Sai Pallavi Shares Yash Son's Reaction
Sai Pallavi Shares Yash Son’s Reaction (Source: Google)
साई पल्लवी के मुताबिक, यथार्व जानता है कि पर्दे पर रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर उसके पिता हैं और यह सब एक्टिंग का हिस्सा है। इसके बावजूद उसे जटायु की मौत बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। उसने कहा कि फिल्म में भी किसी पक्षी को मारना सही नहीं है और उसके पिता को ऐसा नहीं करना चाहिए था। साई पल्लवी ने इस पूरे वाकये को बेहद प्यारा और इमोशनल पल बताया।

रिलीज से पहले रामायण की एडवांस बुकिंग में तेजी

Ramayan Film Advance Booking
Ramayan Film Advance Booking (Source: Google)
फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग को लेकर भी शानदार आंकड़े सामने आ रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिलीज से एक दिन पहले, 4 नवंबर को नॉर्थ अमेरिका में फिल्म के पेड प्रिव्यू ऑर्गनाइज़ किए जाएंगे। लॉस एंजिल्स में हुए वर्ल्ड प्रीमियर के बाद महज 24 घंटों में फिल्म की कमाई में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार तक विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग 2.5 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। इसमें अकेले अमेरिका के पेड प्रिव्यू से 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई शामिल है।
इन आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज से पांच दिन पहले ही फिल्म की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।ऐसे में अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।