साउथ इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर और टीवी होस्ट रिमी टॉमी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। रिमी टॉमी जल्द ही दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट कर के इस बात का खुलासा किया। वहीं खास बात यह है कि पहली शादी टूटने के करीब छह साल बाद रिमी अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। वीडियो में उन्होंने अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में भी कई बातें बताई हैं।
Rimi Tomy Second Marriage: ‘2026 में मेरी जिंदगी में कोई आया…’
रिमी टॉमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में अपनी शादी की खबर फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि उन्हें घूमना और अकेले समय बिताना पसंद है। परिवार हमेशा उनके साथ रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपनी जिंदगी में एक जीवनसाथी की कमी महसूस होती थी। सिंगर ने आगे बताया कि साल 2026 में उनकी जिंदगी में एक खास इंसान की एंट्री हुई है। हालांकि, उन्होंने अपने होने वाले पति की पहचान का खुलासा नहीं किया है। उनके इस ऐलान के बाद फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
न एक्टर, न सिंगर और न ही करोड़पति हैं होने वाले पति

रिमी ने अपने होने वाले पार्टनर के बारे में बात करते हुए बताया कि वह न तो कोई एक्टर हैं, न सिंगर और न ही मशहूर हस्ती। इतना ही नहीं, वह करोड़पति भी नहीं हैं। रिमी के मुताबिक, जीवनसाथी चुनना कोई ऐसा फैसला नहीं है जिसे जल्दबाजी में लिया जाए। इसके लिए एक-दूसरे को समझना और विचारों का मेल होना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जो उन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे। उनके लिए पैसा और शोहरत मायने नहीं रखते, बल्कि वह ऐसा इंसान चाहती हैं जो उनकी परवाह करे और उन्हें मेंटली सुकून दे। रिमी ने इस नए रिश्ते को भगवान का तोहफा बताते हुए कहा कि जिंदगी में सबसे जरूरी चीज दौलत और पॉपुलैरिटी नहीं, बल्कि सच्चा साथ है।
11 साल चली थी रिमी टॉमी की पहली शादी

रिमी टॉमी की पहली शादी बिजनेसमैन रॉयस किझाकुडन से हुई थी। दोनों 27 अप्रैल 2008 को केरल के त्रिशूर में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, शादी के करीब 11 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2020 में रिमी टॉमी और रॉयस ने एर्नाकुलम फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल की थी। अब पहली शादी के खत्म होने के करीब छह साल बाद रिमी अपनी जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। फिलहाल उनके होने वाले पति की पहचान और शादी की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।


Download Android App
Download iOS App




