हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ का टेलीकास्ट हुआ वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार नज़र आया। क्योंकि इस बार शो में यूट्यूबर और ‘बिग बॉस OTT 2’ के विनर एल्विश यादव भी नजर आए। वह शो के होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करते दिखाई दिए। शो में एल्विश घर के कंटेस्टेंट स्काउट और लव गिल के साथ मस्ती करते नजर आए। वह दोनों को उनके बीते दिनों से चली आ रही नज़दीकियों पर भी छेड़ते हुए दिखाई दिए। इस दौरान शो में हंसी-मजाक के साथ एंटरटेंमेंट का जबरदस्त तड़का देखने को मिला।
सलमान खान के साथ मंच शेयर करेंगे एल्विश यादव
View this post on Instagram
‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में एल्विश यादव की मौजूदगी ने शो को और खास बना दिया। एल्विश ने स्टेज पर एंट्री करते हुए घरवालों को ग्रीट किया और इसके बाद वो अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के तौर परह लव गिल का नाम लेते नज़र आए। इसके बाद एल्विश ने स्काउट को ढूंढने के बहाने कहा कि भाई आप कहां हो? और फिर लव की ओर इशारा करते हुए कह कि अरे वो तो बाजू में ही बैठी हैं। एल्विश के साथ उनकी मजेदार बातचीत फैंस को खूब हंसाती दिखाई दी।
एल्विश यादव ने सलमान खान का जताया आभार

हालांकि एल्विश की इस बात को सुनकर स्काउट थोड़े चौंकते हुए दिखाई दिए। इसके बाद सलमान खान भी स्काउट ओपी से मज़े लेते हुए उनकी गर्लफ्रैंड का जिक्र करते दिखाई दिए. सलमान खान ने एल्विश से कहा कि ‘जैसे ही वो अंदर आई वैसे ही ये देख कर शॉक हो गया और मुंह छुपाने लगा। उसने अंदर आते ही कहा कि वच आर यू डूइंग हेयर, भाई बैंड बजा के गई है वो यहां इसकी’। सलमान और एल्विश की बातों से साफ नज़र आ रहा था कि ये दोनों होस्ट स्काउट को रोस्ट कर रहे हैं।
ऐसा रहा है एल्विश यादव का बिग बॉस का सफर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एल्विश यादव को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी ‘बिग बॉस OTT 2’ से मिली थी। उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में एंट्री की थी और आखिरकार ट्रॉफी अपने नाम करके बाहर आए। वह बिग बॉस के इतिहास में शो जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने थे। इस जीत के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल भी आया। इसके अलावा एल्विश MTV के पॉपुलर रियलिटी शो ‘रोडीज XX: डबल क्रॉस’ में भी नजर आ चुके हैं। इस सीजन में उन्होंने गैंग लीडर का रोल निभाया था। उनके साथ प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया और रिया चक्रवर्ती जैसे सितारे भी शो का हिस्सा थे।
फैंस को पसंद आया बिग बॉस 20 वीकेंड का वार

सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में वैसे तो बहुत से ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं, लेकिन बीते हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश के आने से जो तड़का लगा। वो असल में काफी फैंस को काफी पसंद आया।


Download Android App
Download iOS App




