साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ इन दिनों कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में है। फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट नक्षत्र के कॉन्ट्रीब्यूशन से जुड़ी शिकायत मिलने के बाद तेलंगाना लेबर डिपार्टमेंट ने फिल्म के निर्माताओं को नोटिस जारी किया है। डिपार्टमेंट इस बात की जांच कर रहा है कि शूटिंग और प्रचार के दौरान नाबालिग कलाकार से जुड़े नियमों का पालन किया गया या नहीं। इस मामले में प्रोडक्शन हाउस ‘मैथरी मूवी मेकर्स’ के साथ बैठक भी तय की गई है।
Legal Action On Irumudi: शिकायत में बाल कलाकार के काम के घंटों और फीस पर सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जय लोक सत्ता’ के संस्थापक और अध्यक्ष सी. महेश बाबू ने लेबर डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें चाइल्ड आर्टिस्ट नक्षत्र के काम करने के समय, उसे दी जाने वाली फीस और उससे बाकी जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायत के आधार पर रंगा रेड्डी जोन के ज्वाइंट लेबर कमिश्नर ने 4 नवंबर को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के रिप्रेजेंटेटिव के साथ बैठक बुलाई है। डिपार्टमेंट यह भी जांच करेगा कि फिल्म के प्रचार कार्यक्रमों के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा या बातचीत से बच्ची की गरिमा और सुरक्षा इफेक्ट तो नहीं हुई।
निर्माताओं से मांगे गए जरूरी दस्तावेज

लेबर डिपार्टमेंट ने फिल्म मेकर्स से कई अहम दस्तावेज पेश करने को कहा है। इनमें जिला मजिस्ट्रेट की परमिशन, माता-पिता की सहमति, शूटिंग के दौरान काम के घंटे, अपीयरेंस का रिकॉर्ड और बच्ची की पढ़ाई से जुड़ी अरेंजमेंट शामिल है। इसके अलावा नक्षत्र की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों और प्रचार कार्यक्रमों में उसके पार्टीसिपेशन का ब्योरा भी मांगा गया है। डिपार्टेमेंट ने यह जानकारी भी मांगी है कि क्या चाइल्ड आर्टिस्ट की कमाई का 20 प्रतिशत हिस्सा उसके नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट खाते में जमा कराया गया है या नहीं। निर्माताओं को बैठक के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज प्रेजेंट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्री-रिलीज इवेंट में रवि तेजा के बयान पर भी विवाद

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में रवि तेजा के एक कमेंट को लेकर भी क्रिटीसीज़्म चल रहा है। अगस्त में ऑर्गनाइज़ कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड आर्टिस्ट नक्षत्र ने एक्टर से पूछा था कि वह उसे कौन-सा निकनेम देना चाहेंगे। इस सवाल के जवाब में रवि तेजा ने दो बार एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे महिलाओं के रेफरेंस में अपमानजनक माना जाता है। कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोग इस कमेंट पर हंसते नजर आए, जबकि बच्ची ने कहा कि उसे उस शब्द का मतलब नहीं पता।
रवि तेजा के बयान पर बंटी लोगों की राय

जब नक्षत्र ने कहा कि उसे उस शब्द का मतलब नहीं मालूम, तो रवि तेजा ने जवाब दिया कि वह उसे बाद में इसका मतलब बताएंगे। हालांकि, इस शब्द का एक मतलब समय से पहले मैच्योर होने वाला भी है और कभी-कभी इसे समझदार बच्चे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन महिलाओं के लिए इसका इस्तेमाल आपत्तिजनक माना जा सकता है।
उस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने एक्टर को क्रिटीसाइज़ किया। वहीं, उनके फैंस ने उनका बचाव करते हुए कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल कई बार प्यार जताने के लिए भी किया जाता है। फिलहाल इस पूरे विवाद पर रवि तेजा और फिल्म की टीम की ओर से कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है।
क्या है रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ की कहानी?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से पॉज़ीटिव रिएक्शन मिले थे। फिल्म में रवि तेजा की एक्टिंग और इसकी कहानी की कई लोगों ने तारीफ भी की थी। इस पारिवारिक ड्रामा की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शराब की लत और हिंसक अतीत से जूझ रहा होता है।
वह अपनी बेटी के साथ एक झरने के पास शांति से जिंदगी बिताता है। हालांकि बेटी की इच्छा पर वह ‘अयप्पा दीक्षा’ लेने का फैसला करता है। अब चाइल्ड आर्टिस्ट नक्षत्र से जुड़ी शिकायत के बाद फिल्म के मेकर्स के सामने कानूनी जांच का सामना करने की अलग सी चुनौती सामने आ गई है।


Download Android App
Download iOS App




