Vaibhav Sooryavanshi हर बार हाफ सेंचुरी लगाने के बाद क्यों करते हैं ‘A’ सेलिब्रेशन?, जानें

Summary :

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में सिर्फ 18 गेंदों में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। फिफ्टी के बाद उन्होंने हाथों से 'A' बनाकर अपनी मां आरती को समर्पित खास सेलिब्रेशन किया। वैभव की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 126 रन का लक्ष्य 14वें ओवर में 7 विकेट से आसानी से हासिल कर लिया।

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और इसके बाद अपने खास अंदाज में हाथों से ‘A’ का निशान बनाकर सेलिब्रेट किया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का चौथा मुकाबला था, हालांकि कई लोग इस बात को जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं कि वैभव ‘A’ का निशान बनाकर ही क्यों सेलिब्रेट करते हैं। तो चलिए इसके पीछे की वजह भी हम आपको आज बता देते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi A Celebration: मां के लिए किया खास सेलिब्रेशन

Vaibhav Sooryavanshi 'A' Celebration For His Mother
Vaibhav Sooryavanshi ‘A’ Celebration For His Mother (Source: Google)

वैभव का यह सेलिब्रेशन पहले भी आईपीएल 2026 के दौरान चर्चा में आया था। जब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने बताया था कि हाथों से ‘A’ का निशान बनाकर जश्न मनाने की वजह उनकी मां हैं। उनकी मां का नाम आरती है, इसलिए हर बड़ी अचीवमेंट के बाद वह यह सेलिब्रेशन उन्हें डेडिकेट करते हैं।

18 गेंदों में तूफानी अर्धशतक

Vaibhav Sooryavanshi Fastest Half Century
Vaibhav Sooryavanshi Fastest Half Century (Source: Google)

जिम्बाब्वे के खिलाफ टारगेट का पीछा करते हुए वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी विस्फोटक पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि, फिफ्टी पूरी करने के तुरंत बाद अगली ही गेंद पर रिचर्ड नगारवा ने उनका विकेट हासिल कर लिया। इस पारी के दौरान वैभव ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इसी के साथ भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले वो सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं।

भारत ने 7 विकेट से दर्ज की आसान जीत

India Vs Zimbabwe Match
India Vs Zimbabwe Match (Source: Social Media)

126 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंडियन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने तेजतर्रार बल्लेबाजी कर के मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। फिर उनके आउट होने के बाद ईशान किशन ने 35 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रन बनाकर टीम को 14वें ओवर में ही 7 विकेट से शानदार जीत दिला दी।

भारतीय गेंदबाजों ने रखी जीत की नींव

Indian Bowlers Performance
Indian Bowlers Performance (Source: Google)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही जिम्बाब्वे पर दबाव बना दिया। मयंक यादव ने मैच की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर के यादगार शुरुआत की, जबकि प्रिंस यादव ने दूसरे सलामी बल्लेबाज बेन करेन को पवेलियन भेजा। शुरुआत में ही विकेट गिरने की वजह से जिम्बाब्वे ने 32 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिए, जिसमें कप्तान सिकंदर रजा भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।

फिर निचले क्रम में वेस्ले (39 रन), रयान बर्ल (26 रन) और मरूमनि (27 रन) ने स्ट्रगल जरूर किया, लेकिन टीम 20 ओवर में 125 रन ही बना पाई। इंडिया की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद वैभव को टीम से बाहर होना पड़ा था। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ इस शानदार अर्धशतक के साथ उन्होंने दमदार वापसी करते हुए अपनी एबिलिटी का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है।

Read More: लॉर्ड्स में शतक के बाद Rohit Sharma के संन्यास की चर्चाओं पर लगा विराम, जानिए किन 5 वजहों से खत्म नहीं हुआ उनका सफर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं