सामुद्रिक शास्त्र और वैदिक परंपराओं से प्रेरित बच्चों के नाम आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। आजकल पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए ऐसे नाम की तलाश कर रहे हैं, जो बोलने और सुनने में मधुर हो। मॉडर्न और यूनिक नाम बच्चों को एक अलग पहचान देते हैं। अगर आप भी अपने नन्हे बच्चे के लिए ऐसा नाम चुनना चाहते हैं, जो हिंदी या संस्कृत में हो, जिसका कनेक्शन सामुद्रिक शास्त्र से हो, इसलिए यहां पर नामों की लिस्ट और उनके अर्थ बताए गए हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी मदद करेंगे। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
Samudrik Shastra से प्रेरित बच्चों के नाम

लड़कों के नाम (Baby Boy Names)
1. लक्षण (Lakshan) — शुभ लक्षणों और गुणों से युक्त
2. आकर्ष (Aakarsh) — स्वाभाविक रूप से आकर्षक व्यक्ति
3. तेजस (Tejas) — कांति, आभा और तेज से भरा
4. अंगद (Angad) — सुगठित और बलिष्ठ शरीर वाला
5. चार्विक (Charvik) — बुद्धिमान और दिखने में सुंदर
6. ओजस (Ojas) — ऊर्जा, चमक और शारीरिक बल वाला
7. सुदर्शन (Sudarshan) — दिखने में अत्यंत आकर्षक और मनमोहक
8. सुबाहु (Subahu) — मजबूत और सुंदर भुजाओं वाला
9. कांति (Kanti) — चमक और दीप्ति वाला
10. अयन (Ayan) — शुभ मार्ग पर चलने वाला
11. वर्णित (Varnit) — प्रशंसनीय गुणों वाला
12. भव्य (Bhavya) — प्रभावशाली, महान और सुंदर
13. सुजान (Sujan) — बुद्धिमान, नम्र और सज्जन
14. नयन (Nayan) — सुंदर नेत्रों वाला
15. सुवर्ण (Suvarn) — सोने जैसी चमक और रंगत वाला
16. दक्ष (Daksh) — कार्यकुशल और चुस्त
लड़कियों के नाम (Baby Girl Names)
1. सुलक्षणा (Sulakshana) — भाग्यशाली और शुभ लक्षणों वाली
2. लावण्य (Lavanya) — सुंदरता और भव्यता से परिपूर्ण
3. चारू (Charu) — आकर्षक और मनमोहक
4. ओजस्वी (Ojasvi) — तेजस्वी और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाली
5. सुनयना (Sunayana) — सुंदर और आकर्षक आँखों वाली
6. अनन्या (Ananya) — अद्वितीय और अतुलनीय रूप वाली
7. कोमल (Komal) — सुकुमार और कोमल स्वभाव वाली
8. सुभाग्या (Subhagya) — सौभाग्यशाली और भाग्यवान
9. छवि (Chhavi) — सुंदर आभा और प्रतिबिंब वाली
10. सुकेशी (Sukeshi) — सुंदर और घने बालों वाली
11. पद्मा (Padma) — कमल के समान पवित्र और सुंदर
12. कांतिका (Kantika) — प्राकृतिक चमक और रूप वाली
13. सुभाषिणी (Subhashini) — मधुर और प्रिय बोलने वाली
14. नयनतारा (Nayantara) — आँखों का तारा, अत्यंत प्रिय
15. नित्या (Nitya) — शाश्वत सौंदर्य और कृपा वाली
16. आरोही (Aarohi) — निरंतर प्रगति करने वाली



Download Android App
Download iOS App




