दिल्ली में भारी बारिश से जगह जगह जलभराव देखने को मिला साथ ही गीता कॉलोनी में कई सालों पुरानी जर्जर इमारत अचानक एक तरफ झुक गई जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इमारत में बड़ी बड़ी दरारें आ गई है और एक बड़ा हिस्सा मलबा का भी नीचे गिरा है जिसके बाद इस इमारत में रहने वालों लोगों से खाली करवा दिया है और MCD ने इसमें नोटिस चिपका कर खतरनाक इमारत घोषित कर दिया है साथ लोगों को यहां ना जाने की भी अपील की गई है।
8 साल से इमारत की हालात खराब
अचनाक एक तरफ झुकने के बाद इमारत में दरारें भी आने लगी है और घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, नगर निगम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के लिए यहां रहने वालें लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि लगभग 8 साल से इस इमारत की हालात खराब है और बारिश के बाद यह हालात अधिक खराब हो गई है जिससे लोगों में दहशत फैल गई है कि समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
इमारत की तकनीकी जांच
गीता कॉलोनी में यह इमारत 40 गज में तीन मंजिल तक बनी हुई है लेकिन इस इमारत के 4 मालिक है। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में पार्किंग और दूसरी मंजिल में एक परिवार रहता है वहीं पहली और दूसरी मंजिल अभी खाली है। 4 मालिक होने के साथ ही इमारत का कई सालों से सही से रख रखाव नहीं किया गया है जिससे यह हालात लगातार बिगड़ती जा रही है। अब इस इमारत की तकनीकी जांच की जा रही है और लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।



Download Android App
Download iOS App




